एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन की मदद करते रहेंगे, पुतिन ने शुरू किया युद्ध', क्रीमिया पुल विस्फोट पर व्हाइट हाउस ने कमेंट से किया इनकार

Russia-Ukraine War: क्रीमिया पुल विस्फोट मामले में व्हाइट हाउस ने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार किया है. साथ ही कहा है कि यूक्रेन को मदद जारी रखेंगे, पुतिन ने ये युद्ध शुरू किया वो ही खत्म करेंगे.

Russia-Ukraine War: व्हाइट हाउस ने क्रीमिया पुल (Crimean bridge) पर हुए विस्फोट के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. इसके साथ ही कहा है कि यूक्रेन (Ukraine) की मदद हम करते रहेंगे. ये पुतिन (Vladimir Putin) ही थे जिन्होंने इस युद्ध को शुरू किया था, वो चाहें तो इसे खत्म कर सकते हैं. व्हाइट हाउस (White House) ने रविवार को विस्फोट पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है.

व्हाइट हाउस की तरफ से बयान में कहा गया है कि अमेरिका यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना जारी रखेगा और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ही यूक्रेन पर आक्रमण कर इस युद्ध को शुरू कर दिया था और अगर वह चाहें तो इसे अब समाप्त कर सकते हैं.

राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता की दो टूक-पुतिन खत्म कर सकते हैं युद्ध

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एबीसी के "दिस वीक" कार्यक्रम में कहा, "क्रीमिया पुल पर विस्फोट के बारे में रिपोर्ट में जोड़ने के लिए हमारे पास वास्तव में कुछ भी नहीं है. मेरे पास इस बारे में आज सुबह कहने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं आपको जो बता सकता हूं वह यह है कि पुतिन ने इस युद्ध की शुरुआत की थी और पुतिन आज चाहें तो बस अपने सैनिकों को यूक्रेन से बाहर निकालकर इसे समाप्त कर सकते हैं."

क्रीमिया पुल पर हुआ था विस्फोट

बता दें कि शनिवार को 19 किलोमीटर लंबे क्रीमियन ब्रिज में ट्रक में हुए विस्फोट के बाद क्रीमिया प्रायद्वीप की ओर जा रही एक ट्रेन के सात ईंधन टैंक में आग लग गई थी. रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले इस प्रमुख पुल पर हुए विस्फोट के बाद 8 अक्टूबर को पुल पर यातायात फिर से शुरू हो गया है. इसे क्रेमलिन के प्रायद्वीप के कब्जे के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है. बताया गया है कि पुल पर हुए एक विस्फोट के बाद पुल आंशिक रूप से नष्ट हो गया था जिसके बाद मास्को ने यूक्रेन पर ट्रक बम विस्फोट का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें:

Watch: इस्लामाबाद के सेंटॉरस मॉल में लगी भीषण आग-मची भगदड़, मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां

Russia Ukraine War: यूक्रेन जंग को लेकर अब क्या प्लान बना रहे हैं पुतिन? बुलाई सुरक्षा परिषद की मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget