एक्सप्लोरर

Afghanistan: सरकार का एलान तो हो गया लेकिन कहां गायब है तालिबान का सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा?

Afghanistan: हिब्तुल्लाह अखुंदजादा तालिबान का सुप्रीम लीडर है. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के बाद भी उसका सामने न आना कई सवाल खड़े कर रहा है.

Afghanistan News: अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद देश में तालिबान की नई सरकार का एलान हो गया है. तालिबान ने हिबतुल्लाह अखुंदजादा को अपना सुप्रीम लीडर चुना है. लेकिन सवाल यह है कि हिबतुल्लाह अखुंदजादा आखिर कहां है. तालिबान बार बार ये दावा कर रहा है कि अखुंदजादा जल्द ही सामने आना वाला है, लेकिन सरकार का ऐलान होने के बाद भी उसके नाम से तालिबान ने सिर्फ एक लिखित संदेश जारी किया है. अखुंदजादा की इस मिस्ट्री के पीछे क्या है और क्या है इसका ISI कनेक्शन जानने के लिए पढ़िए हमारी ये रिपोर्ट.

कब क्या हुआ?

  • 29 फरवरी 2020- दोहा में अमेरिका और तालिबान का समझौता हुआ.
  • 15 अगस्त 2021- काबुल पर तालिबान का कब्जा हुआ.
  • 30 अगस्त 2021- अमेरिका ने अफगानिस्तान छोड़ दिया.
  • 07 सितंबर 2021- तालिबान सरकार का ऐलान हुआ.

20 साल की जंग और 18 महीने की डिप्लोमेसी के बाद तालिबान अफगानिस्तान का किंग बन गया, लेकिन तालिबान के किंग को अब तक किसी ने नहीं देखा. तालिबान सरकार का ऐलान होने के बाद भी उनका सुप्रीम कमांडर मुल्ला हिब्तुल्लाब अखुंदजादा अब भी पर्दे के पीछे ही है. तालिबान ने जिस मकसद के लिए 20 साल जंग लड़ी, वो हासिल होने के बाद भी उसका सुप्रीम लीडर सामने नहीं आया, आया है तो चार पन्नों का सिर्फ एक लिखित संदेश.

हैरानी की बात ये है कि तालिबान की ओर से पहली बार आए उसके सुप्रीम लीडर के संदेश में न तो कहीं अखुंदजादा के दस्तखत हैं और न ही कहीं कोई मुहर लगी है. बस आखिर में उसका नाम जरूर टाइप किया हुआ है. हिबतुल्लाह अखुंदजादा तालिबान का सुप्रीम लीडर है. अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के बाद भी उसका सामने न आना कई सवाल खड़े कर रहा है. ये सवाल इसलिए और भी गंभीर हो जाते हैं, क्योंकि अखुंदजादा के बारे में तालिबान प्रवक्ताओं से कई बार पहले भी सवाल हो चुके हैं और हर बार उनका जवाब यही होता है कि वो जल्द ही सामने आने वाले है. तालिबानी प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि हेबतुल्लाह अखुंदजादा कंधार में हैं और वो शुरु से कंधार में ही रह रहे हैं. बहुत जल्द वो आप सबके सामने भी आएंगे.

काबुल की जीत के बाद से तालिबान कई बार अखुंदजादा के बारे में ऐसे दावे और वादे कर चुका है. लेकिन सरकार के ऐलान के वक्त और उसके बाद भी उसका सामने न आना, उन कयासों को मजबूत कर देता है. जो अब तक अखुंदजादा के बारे में किए जा रहे थे. वैसे तो तालिबान में अपने सुप्रीम लीडर को मिस्ट्री बनाकर रखने की परंपरा पुरानी है. लेकिन वो जंग का दौर था, अब तालिबान की सरकार बनने और उनके नेताओं के दावों के बाद भी अगर वो सामने नहीं आ रहा है, तो साफ है कि पर्दे के पीछे कोई बड़ा खेल जारी है और इसे लेकर कई थ्योरी सामने आ रही है.

अखुंदजादा को लेकर हैं ये चर्चाएं

  • अखुंदजादा के ISI के कब्जे में होने की आशंका.
  • ISI के सेफ हाउस में होने की चर्चा.
  • आखिरी बार पेशावर में देखा गया था.
  • पाकिस्तान सेना के अस्पताल में भर्ती होने की चर्चा.
  • कोविड से गंभीर रूप से बीमार होने की चर्चा.

क्या आईएसआई के इशारों पर नाच रहा है अखुंदजादा?

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अखुंदजादा की कोरोना से मौत की भी खबरें सामने आई थी, लेकिन तालिबान से उसे बेबुनियाद करार दिया था. फिर ईद के मौके पर उसका लिखित संदेश भी जारी हुआ था, लेकिन अखुंदजादा फिर भी  सामने नहीं आया था. अब सरकार बनने पर भी उसके गायब होने से इन कयासों को मजबूती मिल रही है कि वो ISI के ही कब्जे में हैं.

अखुंदजादा के लापता होने पर सवाल तो काफी दिनों से उठ रहे हैं और इस लेकर अलग अलग कारणों की चर्चा हो रही थी, लेकिन अब तालिबान की कैबिनेट की लिस्ट सामने आने पर सारी सुईयां ISI की ओर मुड गई हैं. तालिबान की सरकार के ऐलान के दौरान भी अखुंदजादा का सामने न आना, क्या ये संकेत देता है कि वो आईएसआई के कब्जे में है या आईएसआई के इशारों पर ही नाच रहा है? दोहा समझौते और काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने नई सरकार को लेकर वादे तो बड़े बड़े किए थे, लेकिन तालिबान सरकार की लिस्ट आई तो ये साफ हो गया कि चेहरे तालिबान के हैं और चुनाव पाकिस्तान का है.

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान में प्रदर्शनों को खत्म कराने के लिए तालिबान ने जारी किया फरमान, नारे लगाने के लिए भी लेनी होगी अनुमति

तालिबान सरकार को राहत पैकेज देगा चीन, अफगानिस्तान भेजा जाएगा वैक्सीन समेत जरूरी सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: 'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त
'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा...
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर ने 2,000 से ज्यादा कैदियों को क्यों दी माफी? जानें किन अपराधों में हुए थे गिरफ्तार

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget