एक्सप्लोरर

Sunita Williams: 19 मार्च की तारीख भी गई! अब कब धरती पर लौटेंगी सुनीता विलियम्स? किसी को नहीं पता

Sunita Williams: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 8 दिन के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन 9 महीने के बाद भी इनकी वापसी की संभावना नहीं बन पा रही है.

Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर महज 8 दिन के लिए इंटरनेशनशल स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन इन दोनों को वहां अब 282 दिन गुजर चुके हैं. कई बार इन्हें ISS से धरती पर वापस लाने की योजनाएं बनीं लेकिन हर बार प्लान चौपट हो गया. इस बार तय था कि 19 मार्च के पहले-पहले यह दोनों धरती पर लौट आएंगे लेकिन अब NASA ने पुष्टि कर दी है कि इनका इस तारीख तक धरती पर लौटना संभव नहीं है.

एलन मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' का रॉकेट फाल्कन-9 बुधवार (12 मार्च) को चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लॉन्च होने वाला था. ये चार वैज्ञानिक ISS में पहले से मौजूद सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और उनके अन्य दो साथियों की जगह लेने वाले थे, लेकिन लॉन्च होने में महज एक घंटे पहले रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के साथ हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खामी आई और लॉन्च टालना पड़ा. इसके बाद 13 मार्च को भी एक विंडो था लेकिन तब तक तकनीकी दिक्कत ठीक नहीं हो सकी. अब 14 मार्च को शाम 7 बजे एक और विंडो है लेकिन इस विंडो में रॉकेट लॉन्च हो जाए, इसकी संभावना 100% नहीं है.

आज की विंडो टली तो प्रतिकूल परिस्थितियां बढ़ती जाएंगी
अगर इन तीनों विंडों में से किसी भी दिन फाल्कन-9 धरती से रवाना हो जाता तो सुनीता और उसके साथी 19 मार्च तक धरती पर होते लेकिन अब इस अच्छे मौके को गंवाने के बाद इन अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी एक बार फिर लंबे समय के लिए टल सकती है. दरअसल 14 मार्च तक रॉकेट लॉन्चिंग के लिए मौसम के 95% तक अनुकूल रहने की संभावना थी लेकिन धीरे-धीरे प्रतिकूल परिस्थितियों की संभावना बढ़ती जाएगी. 16 मार्च के बाद तो 50 से 60% तक प्रतिकूल परिस्थितियां रहने के अनुमान हैं. ऐसे में NASA इन अंतरिक्ष यात्रियों को कठिन परिस्थितियों में वापस लाने का जोखिम नहीं उठा सकता.

आज लॉन्चिंग की उम्मीद अभी जिंदा
NASA को अभी भी उम्मीद हैं कि 14 मार्च को वह अपना क्रू-10 मिशन लॉन्च कर देंगे. अगर ऐसा होता है तो 15 मार्च को फाल्कन-9 ISS पर पहुंचेगा. इसके बाद इस यान में गए चारों अंतरिक्ष यात्री वहां मौजूद क्रू-9 से संचालन की कमान अपने हाथ में लेंगे और फिर क्रू-9 जिसमें सुनीता विलियम्स और उनके साथी हैं, उन्हें धरती के लिए रवाना किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें...

Rupee Symbol: रुपये का सिंबल डिजाइन करने वाले IIT प्रोफेसर ने स्टालिन सरकार के फैसले पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget