एक्सप्लोरर

आखिर क्या है R-20 समिट? जानें इस्लाम से जोड़कर क्यों हो रही है इसकी चर्चा

Indonesia News: धर्म मंच के प्रवक्ता ने कहा कि सम्मेलन में धार्मिक नेता, धर्म और उसके ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं.

Indonesia R20 Summit: इंडोनेशिया में जी-20 रिलिजन फोरम (R20) का आयोजन हो रहा है. R20 इंडोनेशिया के G20 प्रेसीडेंसी के तहत शुरू किए गए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का हिस्सा है. इस समिट का आयोजन 2-3 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली (Bali) में किया जा रहा है. मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया के सबसे प्रभावशाली इस्लामिक थिंक टैंकों में से एक, नहदलातुल उलमा (एनयू) इस समिट को आयोजित कर रहा है.

इस सम्मेलन का उद्देशय धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना है. इस समिट में दुनियाभर से कई धार्मिक नेता जुटे हैं. धर्म मंच के समूह, मुस्लिम वर्ल्ड लीग, सऊदी अरब के महासचिव, शेख मोहम्मद बिन अब्दुल करीम अल-इसा ने कहा कि R20 एक वैश्विक मंच बनाकर धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देगा. इसके माध्यम से हर धर्म और राष्ट्र के धार्मिक नेता अपनी चिंताओं को व्यक्त कर सकते हैं और साझा नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को आवाज दे सकते हैं. 

क्या है इस समिट का उद्देश्य?

महासचिव ने कहा कि मंच सद्भाव को बढ़ावा और दुनिया भर में शांति स्थापित करने का संदेश देता है. अगले R20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए भारत की बारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, अल-इसा ने कहा कि वह भारत के मेजबानी करने पर खुश हैं. जिनके साथ हमारे देश का बहुत मजबूत रिश्ता है. अल-इसा ने कहा कि उन्हें इसमें कोई संदेह नहीं है कि धार्मिक नेताओं के संदेश को दुनिया में बड़े पैमाने पर पहुंचाने पर इसका बड़ा प्रभाव पड़ेगा. महासचिव ने कहा कि भारत के R20 शिखर सम्मेलन के दूसरे संस्करण की मेजबानी करने से हमें खुशी होगी. 

अल-इसा ने कहा कि मुस्लिम समूह हिंदू धार्मिक नेतृत्व के साथ दोस्ती और सहयोग साझा करता है. इन संबंधों के माध्यम से, हम G20 के ढांचे के भीतर आयोजित R20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने पर काम करेंगे. हम इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री के समर्थन की भी आशा करते हैं. निस्संदेह, R20 शिखर सम्मेलन भारत में धर्मगुरुओं के संदेश को बड़े पैमाने पर दुनिया तक पहुंचाने पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा. 

चर्चा के लिए जुटे धार्मिक नेता

G20 धर्म मंच के प्रवक्ता मुहम्मद नजीब अज़का ने कहा कि R20 धर्म मंच इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है जहां धार्मिक नेता धर्म और उसके ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए हैं. हम समस्याओं को भी स्वीकार करते हैं और शांति चाहते हैं. वहीं फ्रांस के बिशप मिशेल डबॉस्ट ने कहा कि हम कई वर्षों से ईसाइयों और मुसलमानों के बीच एक कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं. सहिष्णु होना महत्वपूर्ण है. 

हाजी सैयद सलमान चिश्ती भी पहुंचे

इस सम्मेलन में अजमेर शरीफ के हाजी सैयद सलमान चिश्ती भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां होना सम्मान की बात है. धार्मिक मंच एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. भारत विविधता का देश है जहां हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सद्भाव से रहते हैं. ये एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत में धार्मिक नेताओं को लाखों लोग फॉलो करते हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Byju में 2500 कर्मचारियों की छंटनी का था प्लान, विवाद बढ़ा तो कंपनी ने 600 लोगों को नौकरी देने का किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget