एक्सप्लोरर

Space News: क्या हो अगर सूरज पर कभी हो जाए परमाणु हमला? जानिए अटैक से क्या होगा सूर्य पर असर

Space News in Hindi: धरती पर जीवन को बरकरार रखने में सूर्य की बड़ी भूमिका है. सूर्य की वजह से इंसान, पेड़-पौधे और जानवर जिंदा हैं. आइए जानते हैं कि अगर सूर्य पर परमाणु हमला किया जाए, तो क्या होगा.

Sun News: धरती को जीवित रखने में सूरज का एक बड़ा रोल है. सूर्य की रोशनी की वजह से पेड़-पौधे फल-फूल पाते हैं. सूर्य से हमें असीमित ऊर्जा का स्रोत मिलता है, जिसे सोलर एनर्जी के तौर पर जाना जाता है. पृथ्वी जिस सूर्य का चक्कर लगा रही है, वो मुख्य तौर पर हाइड्रोजन और हीलियम से बना है. इसका तापमान इतना अधिक है इंसान की बनाई कोई भी चीज सूर्य के पास टिक भी नहीं सकती है. वैज्ञानिकों का कहना है कि लगभग पांच अरब साल बाद सूर्य की मौत हो जाएगी. 

हालांकि, ऐसे में एक सवाल ये भी उठता है कि आखिर क्या हो, अगर हम उससे पहले ही सूर्य को तबाह करने की कोशिश करें. ऐसा करने के लिए हमें इंसान के बनाए अब तक के सबसे ताकतवर हथियार की जरूरत पड़ेगी. ये शक्तिशाली हथियार है परमाणु बम. अब यहां सवाल ये उठता है कि जब हम सूर्य पर परमाणु हमला करेंगे, तो उसके बाद क्या होगा, हमें इस मिशन को पूरा करने में कितना खर्च पड़ेगा? आइए आज इन्हीं दिलचस्प सवालों का जवाब जानते हैं. 

धरती पर कितने परमाणु बम? 

सूरज पर परमाणु हमला करने के लिए हमें अपने सभी न्यूक्लियर बमों को इकट्ठा करना होगा. वर्तमान में सभी परमाणु हथियार संपन्न देशों के पास कुल मिलाकर 13 हजार परमाणु बम हैं. हर बम 100 किलोटन डाइनाइट के बराबर की शक्ति रखता है. जब परमाणु बम इकट्ठा कर लिए जाएंगे, तो इन्हें बेहद ध्यान से रखना होगा. अगर धरती पर एक भी बम फटा, तो ऐसी तबाही मचेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं होगी. ऐसे में बमों के साथ सावधानी बहुत ज्यादा जरूरी होगी. 

परमाणु हमले के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या होगी? 

स्पेस वेबसाइट 'वॉट इफ' के मुताबिक, एक परमाणु बम को स्पेस में भेजने का खर्च 170 अरब डॉलर है. इसका मतलब है कि 13 हजार बमों को अंतरिक्ष में भेजने पर लाखों करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. पैसा ही सबसे बड़ी चुनौती नहीं है, बल्कि ऐसा स्पेसक्राफ्ट तैयार करना होगा, जो सूर्य तक जा पाए. अगर इन चुनौतियों को पार कर लिया जाएगा, तो परमाणु हमला करने के लिए आगे की तैयारी कर ली जाएगी. मान लेते हैं कि इन बाधाओं को पार कर लिया गया, फिर आगे क्या होगा. 

सूर्य पर परमाणु हमले से क्या होगा? 

13 हजार परमाणु बमों के साथ जब स्पेस में पहुंचा जाएगा, तो फिर हमले की तैयारी की जाएगी. भले ही आपको ये लगे कि 13 हजार बमों की शक्ति बहुत ज्यादा है, मगर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है. दरअसल, सूर्य इतना ताकतवर है कि परमाणु हमले का उस पर कोई असर नहीं होगा. ये हमला ऐसा होगा, जैसे जंगल में लगी आग में माचिस की डिब्बी फेंकी जा रही हो, जिसका कोई मतलब ही नहीं बनता है. सूर्य की आग और गर्मी इतनी ज्यादा है कि बम बिल्कुल बेअसर साबित होंगे. 

वर्तमान में सूरज धरती के सभी परमाणु बमों की तुलना में प्रति सेकंड 7 करोड़ गुना ज्यादा ऊर्जा उत्सर्जित करता है. अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्यों परमाणु बम भी सूर्य का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. परमाणु हमले से सूर्य को कोई खरोंच तक नहीं आएगी. अगर सूर्य को पूरी तरह से खत्म करना है या बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाना है, तो हमें एंटीमैटर की जरूरत पड़ेगी, जो धरती पर न के बराबर है. ऐसे में इस जन्म में तो इंसान चाहकर भी सूर्य पर हमला नहीं कर सकता है. 

यह भी पढ़ें: पृथ्वी अगर सिर्फ 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget