एक्सप्लोरर

Space News: पृथ्वी अगर सिर्फ 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर दे तो क्या होगा? जानिए इसका जवाब

Earth Rotation Stops: पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से ही दिन और रात होते हैं. लेकिन पृथ्वी चक्कर लगाना ही बंद कर दे तो क्या होगा. आइए इसका जवाब जानते हैं.

Earth Rotation: पृथ्वी अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने में एक दिन का वक्त लेती है. पृथ्वी के चक्कर लगाने की वजह से ही धरती पर रात और दिन होते हैं. 4.6 अरब साल पहले ग्रह तैयार हो रहे थे, तो उस समय स्पेस में मौजूद विशालकाय पत्थर एक-दूसरे से टकराए. पृथ्वी भी उन टकरावों की वजह से घूम रही है. धरती पर जीवन के लिए पृथ्वी का चक्कर लगाना बेहद जरूरी है. इसकी वजह से ही धरती पर कई तरह की आपदाएं नहीं आती हैं. 

हालांकि, अगर पृथ्वी महज 5 सेकंड के लिए अपनी धुरी पर चक्कर लगाना बंद कर दे, तो क्या होगा? पृथ्वी के अचानक रुकने की वजह से कितना नुकसान होगा? धरती के अलग-अलग हिस्सों पर इसका कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा? और क्या पृथ्वी जब दोबारा से घूमने लगेगी, तो ये इंसानों के रहने लायक होगी? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जो लोगों के मन में अक्सर ही उठते रहते हैं. आइए आज ऐसे ही कुछ अतरंगी सवालों के जवाब जानते हैं.

पृथ्वी घूमना बंद कर दे तो क्या होगा?

'व्हाट इफ' यूट्यूब चैनल के मुताबिक, अगर पृथ्वी 5 सेकंड के लिए घूमना बंद कर देगी तो भी हमारा वायुमंडल काम करता रहेगा. इसका मतलब है कि धरती पर जबरदस्त हवाएं चलने लगेंगी. इन हवाओं की रफ्तार धरती के अलग-अलग हिस्सों पर अलग तरह की होंगी. अगर आप भूमध्यरेखा के पास होंगे, तो यहां हवा की रफ्तार 1670 KMPH होगी. इस रफ्तार में इंसान, जानवर से लेकर घर तक उड़ जाएंगे. ये हवाएं पृथ्वी की क्रस्ट को चीरकर रख देंगी. पृथ्वी के बाकी हिस्सों में 1000 KMPH से ज्यादा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

धरती पर सिर्फ हवाओं का सितम ही देखने को नहीं मिलेगा, बल्कि इन 5 सेकंड के दौरान कुछ और भी भयानक होगा. पृथ्वी पूरी तरह से गोल नहीं है. सूर्य का चक्कर लगाने की वजह से भूमध्य रेखा के पास ये थोड़ी उभरी हुई है. अगर धरती धुरी पर घूमना बंद कर देगी, तो ये तुरंत एक गोले में तब्दील हो जाएगी. उभार की वजह से भूमध्य रेखा के पास जमा हुआ पानी पृथ्वी के ध्रुवों की ओर जाने लगेगा. इसकी वजह से विशालकाय सुनामी आएगी. 

पृथ्वी 5 सेकंड के बाद जब नॉर्मल होगी, तब तक यहां कुछ भी बचा नहीं होगा. हर इमारत, खेत और सभी टेक्नोलॉजी इस कदर बर्बाद हो चुके होंगे कि उन्हें पहचाना तक नहीं जा सकेगा. धरती पर रहने वाले अरबों लोगों की मौत हो चुकी होगी. ज्यादातर की मौत तेज हवाओं और उसके बाद हुए नुकसान के चलते होगी. हालांकि, ऐसा माना जाता है कि कुछ अरब सालों तक तो पृथ्वी घूमना बंद नहीं करने वाली है. 

यह भी पढ़ें: सौर मंडल में मिल गया पृथ्वी का 'जुड़वा भाई', जानिए हमारी धरती से कितनी है दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?
‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget