एक्सप्लोरर

'पनामा नहर पर करेंगे कब्जा', अमेरिकी रक्षा सचिव ने की मध्य अमेरिकी देश के राष्ट्रपति से मुलाकात, जानिए क्या कुछ कहा

US On Panama Canal: अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो से मुलाकात की है. इस दौरान दोनों ने पनामा नहर को लेकर बात की.

US On Panama Canal: जब से डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं, उनकी नजर पनामा नहर पर टिकी हुई है. पहले भी वह यह इशारा कर चुके हैं कि अमेरिका इस नहर पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है.

अब इस दिशा में उन्होंने आगे कदम भी बढ़ा दिए हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मध्य अमेरिका के देश पनामा की यात्रा के बाद ट्रंप के बयान को दोहराते हुए कहा कि अमेरिका जल्द ही पनामा नहर को दोबारा अपने कब्जे में ले लेगा. इसका मकसद यह है कि इस बेहद अहम जलमार्ग पर चीन के बढ़ते असर को खत्म किया जा सके. पनामा नहर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में से एक मानी जाती है, जहां से बड़े पैमाने पर व्यापार होता है.

अमेरिकी रक्षा सचिव ने की पनामा के राष्ट्रपति से मुलाकात 

कई दशकों बाद पहली बार अमेरिका के किसी रक्षा सचिव ने पनामा का दौरा किया है. पीट हेगसेथ ने अपने दौरे के बारे में बताया कि उन्होंने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो के साथ बंद कमरे में एक अहम मीटिंग की और पनामा नहर का दौरा भी किया. अमेरिका ने एक बार फिर चिंता जताई है कि पनामा नहर, जो अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ती है, उसके आसपास चीन का निवेश और भागीदारी बढ़ रही है, जो खतरनाक हो सकता है.

पनामा सरकार से बातचीत के बाद पेंटागन चीफ हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपनी सेना और पनामा की सेना के बीच सुरक्षा सहयोग और मजबूत करेगा. उन्होंने यह भी साफ किया कि चीन को नहर का इस्तेमाल जासूसी या दबाव बनाने के लिए नहीं करने दिया जाएगा, चाहे वो किसी चीनी कंपनी के बिजनेस रिश्तों के जरिए ही क्यों न हो.

'पनामा नहर को चीन के प्रभाव से बचाने को तैयार'

अमेरिका के रक्षा सचिव ने पनामा सिटी में कहा कि अमेरिका और पनामा मिलकर पनामा नहर को चीन के असर से पूरी तरह आज़ाद करेंगे. उन्होंने कहा कि 1999 के बाद पहली बार अमेरिका और पनामा के बीच एक नई व्यवस्था बनी है, जिसके तहत नहर में चीन का दखल खत्म किया जाएगा.

उन्होंने साफ कहा कि इस नहर को चीन ने नहीं बनाया है और न ही वह इसका संचालन करता है. अब चीन इस नहर का इस्तेमाल किसी भी तरह से दबाव बनाने या हथियार के रूप में नहीं कर सकेगा. अमेरिका ने भरोसा दिलाया कि वह पनामा के साथ मिलकर पनामा नहर की सुरक्षा करेगा.

पनामा नहर फिर से अपने कब्जे में चाहता है अमेरिका

अमेरिकी रक्षा सचिव ने पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार चीन से आने वाले खतरे को अच्छी तरह समझती है. उन्होंने नहर से चीनी प्रभाव हटाने की बात कही है. डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगर जरूरत पड़ी तो वो नहर को वापस लेने के लिए सेना का इस्तेमाल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे. ट्रंप प्रशासन ने रक्षा सचिव हेगसेथ के पनामा दौरे से पहले ही अमेरिकी सेना से इस बारे में विकल्प भी मांगे थे कि नहर तक कैसे पहुंच बनाई जाए.

बता दें कि पनामा नहर का निर्माण अमेरिका ने एक सदी से भी पहले करवाया था, लेकिन 1999 में इसका पूरा नियंत्रण पनामा सरकार को सौंप दिया गया था. अब ट्रंप फिर से इसे अमेरिका के कब्जे में लेने की बात कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget