एक्सप्लोरर

ट्रंप को लेकर जेलेंस्की का एक और बड़ा बयान, कहा- 'अब समय आ गया है कि...'

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को शांति समझौते का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से स्पष्ट करना चाहते हैं. कोई भी कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं चाहता है. यूक्रेन जितनी जल्दी हो सके, शांति के लिए वार्ता करने के लिए तैयार है.

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं."

उन्होंने कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए यूक्रेन तेजी से काम करने के लिए तैयार है. शुरुआती चरणों में कैदियों की रिहाई और मिसाइलों, लंबी दूरी के ड्रोन आदि से ऊर्जा और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे पर एयर स्ट्राइक पर रोक और समुद्र में तत्काल संघर्षविराम शामिल हो सकते हैं, बशर्ते रूस भी ऐसा करे.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, "इसके बाद हम बहुत जल्दी अगले चरणों पर काम करना चाहते हैं और अमेरिका के साथ मिलकर एक मजबूत अंतिम समझौते पर सहमति बनाने के लिए तैयार हैं. अमेरिका ने यूक्रेन की संप्रभुता और स्वतंत्रता बनाए रखने में जितना सहयोग किया है, उसे यूक्रेन बहुत महत्व देता है और हम उस समय को याद करते हैं जब राष्ट्रपति ट्रंप ने यूक्रेन को जैवलिन मिसाइलें प्रदान की थीं. इसके लिए हम उनके आभारी हैं."

जेलेंस्की ने कहा कि शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में उनकी और ट्रंप की बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी. यह अफसोस की बात है कि यह इस तरह हुआ, लेकिन अब समय आ गया है कि चीजों को सही किया जाए। हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संवाद रचनात्मक तरीके से हो.

उन्होंने कहा कि खनिज और सुरक्षा पर समझौते के बारे में यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा, "हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं. मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह प्रभावी रूप से काम करेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget