एक्सप्लोरर

BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पश्चिमी देशों पर भड़के पुतिन, रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए बताया जिम्मेदार

Putin On Russia Ukraine War : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स समूह के एक शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए एक बारे फिर पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है.

Putin In BRICS Summit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (23 अगस्त) को ब्रिक्स समूह के एक शिखर सम्मेलन में कहा कि मॉस्को 'पश्चिम की तरफ से छेड़े गए युद्ध' को समाप्त करना चाहता है. हालांकि इस दौरान भी उन्होंने पश्चिमी देशों पर निशाना साधा. सम्मलेन में पुतिन ने कहा कि दुनिया में अपना आधिपत्य बनाए रखने की कई पश्चिमी देशों की इच्छा ने यूक्रेन में गंभीर संकट पैदा कर दिया.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में रूस की 'कार्रवाई' पश्चिमी देशों की तरफ से 'शुरू किए गए युद्ध का परिणाम' है. कुछ देश 'उपनिवेशवाद को बढ़ावा' देते हैं जिसकी वजह से यूक्रेन में 'गंभीर संकट' पैदा हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि रूस ने उन लोगों की लड़ाई को समर्थन देने का निर्णय लिया जो अपनी संस्कृति, परंपरा, भाषा और अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं.

2024 के आयोजन के बारे में दी जानकारी 

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स देशों को राष्ट्रीय मुद्राओं में निपटान का विस्तार करना चाहिए और बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाना चाहिए. इस दौरान पुतिन ने यह भी घोषणा की कि ब्रिक्स के अध्यक्ष के रूप में रूस अगले साल अक्टूबर 2024 में कज़ान में शिखर सम्मेलन आयोजित करने की योजना बना रहा है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े पुतिन 

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सम्मेलन में भाग लेने के लिए जोहान्सबर्ग नहीं गए हैं.  वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जुड़ रहे हैं. दरअसल, यूक्रेन युद्ध को लेकर इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने पुतिन के नाम का वारंट निकाला है. और ब्रिक्स का मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका ICC का सदस्य है. ऐसे में अगर पुतिन जोहान्सबर्ग जाते तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता था, ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़ना उचित समझा.

बता दें कि सत्र में भाग लेने से पहले, नेताओं ने ब्रिक्स परिवार की तस्वीर खिंचवाई. जहां रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पुतिन के स्थान पर अन्य ब्रिक्स नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई.ब्रिक्स ग्रुप फोटो में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अलावा पीएम मोदी, शी जिनपिंग, सिरिल रामफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भी थे.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit: ब्रिक्स सम्मेलन से इतर क्या होगी पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात? अब तक सस्पेंस बरकरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget