एक्सप्लोरर

धमाके के बाद लेबनान में पीएम समेत पूरी कैबिनेट का इस्तीफा, लेकिन बेरूत में अभी भी हिंसक प्रदर्शन जारी

विस्फोट से 10 अरब डॉलर से लेकर 15 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका व्यक्त की गयी है. वहीं धमाके के बाद करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए.

बेरूत: लेबनान की राजधानी बेरूत में भीषण धमाके के बाद से ही लोग प्रधानमंत्री और मंत्रिमडल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर रहे थे. जनता के गुस्से के मद्देनजर लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने अपने मंत्रिमंडल समेत सोमवार शाम को इस्तीफा दे दिया. लेकिन अब भी लेबनान के लोग संतुष्ट नहीं लग रहे हैं. यहां हिंसक प्रदर्शन अभी भी जारी है. धमाके के बाद ही सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने कहा, "समूची सरकार ने इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री हसन दियाब राष्ट्रपति भवन में सभी मंत्रियों का इस्तीफा सौंप देंगे." नयी सरकार के गठन होने तक मंत्रिमंडल कार्यवाहक भूमिका में अपना काम करेगा.

विस्फोट में मरने वालों की संख्या 200 पहुंची बेरूत के बंदरगाह पर विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गई है और लगभग 7 हजार लोग घायल हैं. इसके अलावा देश का मुख्य बंदरगाह नष्ट हो गया और राजधानी के बड़े हिस्से को नुकसान हुआ था. माना जाता है कि भंडार में रखे गए 2750 टन अमोनियम नाइट्रेट में आग लगने से विस्फोट हुआ. बंदरगाह के पास भंडार घर में इसे 2013 से ही संग्रहित कर रखा गया था.

विस्फोट से 10 अरब डॉलर से लेकर 15 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका व्यक्त की गयी है. वहीं धमाके के बाद करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए. सरकारी अधिकारियों के अनुसार धमाके के सिलसिले में लगभग 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें लेबनान के सीमा-शुल्क विभाग का प्रमुख भी शामिल हैं. दो पूर्व कैबिनेट मंत्रियों समेत कई लोगों से पूछताछ की गई है.

ये भी पढ़ें- Corona: दुनियाभर में 24 घंटे में दो लाख से ज्यादा मामले बढ़े, ब्राजील में कम हुआ संक्रमण, ये हैं टॉप-10 संक्रमित देश अमेरिका में कल आए 48 हजार नए कोरोना मामले, 537 लोगों की मौत, करीब 24 लाख एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget