एक्सप्लोरर

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के दमन को ‘नरसंहार’ घोषित कर सकता है अमेरिका, जानिए क्या हैं इसके मायने

म्यांमार में सैन्य सरकार द्वारा रोहिंग् मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार और दमन को अमेरिका आज नरसंहार घोषित कर सकता है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन सोमवार को इसे नरसंहार घोषित कर सकते हैं.

म्यांमार में सैन्य सरकार द्वारा रोहिंग् मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार और दमन को लेकर अमेरिका की नींद 5 साल बाद खुली है. अब जाकर अमेरिका ने इस दमन को नरसंहार घोषित करने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन आज यानी सोमवार को इसे आधिकारिक रूप से नरसंहार घोषित करते हुए युद्ध अपराध के लिए कानूनी डॉक्युमेंट्स भी जारी कर सकते हैं.

क्या है रिपोर्ट में

जानकारी के मुताबिक, यूएस होलोकॉस्ट मेमोरियल म्यूजियम में होने वाले एक कार्यक्रम में जो रिपोर्ट आज ब्लिंकन पेश करेंगे उसे 2018 में तैयार किया गया था. इस रिपोर्ट को अब वॉशिंगटन स्थित अमेरिकी होलोकास्ट मेमोरियल म्यूजियम में रखा जाएगा. डॉक्युमेंट्स में कहा गया है कि म्यांमार की सैन्य सरकार ने रोहिंग्याओं का नरसंहार किया था.

अमेरिका के इस फैसले के बाद क्या होगा

अब जबकि अमेरिका इसे नरसंहार मानते हुए युद्ध अपराध घोषित कर रहा है तो इसके कई असर होंगे. इस फैसले के बाद म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ अतिरिक्त आर्थिक पाबंदियां लगाई जाएंगी. यही नहीं म्यांमार को मिलने वाली मदद में कटौती कर दंडात्मक कार्रवाई भी हो सकती है. इन सबसे अलग अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठेंगे. इस बात पर बहस छिड़ेगी कि क्यों पूर्ववर्ती ट्रंप सरकार ने इस फैसले को टाल कर रखा था, क्यों अमेरिका इसे नरसंहार मानने से बच रहा था.

अमेरिका की नीयत पर उठ रहे सवाल

वहीं आज होने वाली इस घोषणा को लेकर अमेरिका की नीयत पर सवाल भी उठ रहे हैं. कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि इसे नरसंहार घोषित करने का मकसद म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ नए कदम नहीं उठाना है, क्योंकि वह पहले से ही रोहिंग्या जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ अभियान को लेकर अमेरिका के कई प्रतिबंधों का सामना कर रही है. 

क्या हुआ था

म्यांमार की सैन्य सरकार, जिसे तातमॉडा के नाम से भी जाना जाता है ने फरवरी 2021 में नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की के नेतृत्व में म्यांमार में चल रही लोकतांत्रिक  सरकार को सत्ता से हटा दिया था. इस दौरान म्यांमार की सेना ने साल 2017 में पश्चिमी रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ अभियान चलाया था. करीब 10 लाख रोहिंग्या मुस्लिमों को वहां से भगाना शुरू कर दिया था. उन्हें भगाने के लिए उनकी हत्या, उनकी महिलाओं से रेप, लोगों को जिंदा जलाने और अन्य तरह से अत्याचार किया गया था. आज भी लाखों रोहिंग्या दूसरे देशों में शरणार्थी बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: सुमी में तबाह हुआ रूस का 'गुरूर', यूक्रेन ने उड़ाया ब्लैक ईगल टैंक, उपकरण भी नेस्तनाबूद

Ukraine Russia War: केयर होम पर रूसी टैंक ने किया ओपन फायर, हमले में 56 बुज़ुर्गों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget