एक्सप्लोरर

Vietnam Fire: वियतनाम में अपार्टमेंट बिल्डिंग में आग लगने से 50 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

Vietnam: वियतनाम की राजधानी हनोई के इमारत में लगी आग में पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं. वियतनाम की राजधानी हनोई के जिस इमारत में आग लगी वो शहर के आवासीय क्षेत्र में एक तंग गली में मौजूद थी.

Vietnam Fire: वियतनाम (Vietnam) की राजधानी हनोई (Hanoi) में बुधवार (13 सितंबर) को स्थानीय समयानुसार आधी रात को एक अपार्टमेंट ब्लॉक में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 50 लोगों की मौत हो गई है. ANI के रिपोर्ट के मुताबिक वियतनाम समाचार एजेंसी (VNA) ने बताया कि आग 13 सितंबर की रात को करीब 2 बजे लगी थी. आग नौ मंजिला इमारत में लगी थी. इस बिल्डिंग में करीब 150 लोग रहते थे.

वियतनाम की राजधानी हनोई के जिस इमारत में आग लगी वो शहर के आवासीय क्षेत्र में एक तंग गली में मौजूद थी. हालांकि, आग लगने के बाद राहत बचाव कार्य तेजी से जारी है, जिसकी वजह से करीब 70 लोगों को ब्लॉक से बचाया गया, जिनमें से 54 को अस्पताल पहुंचाया गया.

पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं
वियतनाम की राजधानी हनोई के इमारत में लगी आग में पीड़ितों में कई बच्चे भी शामिल हैं. वियतनाम के न्यूज़ चैनल पर हादसे की तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा था कि कैसे घटनास्थल पर पानी से लैस फायर फाइटर इमारत की आग को बुझाने में लगे हुए हैं.

रात को लगी आग के बाद आज दिन में इमारत से घने गहरे धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक इमारत की छोटी बालकनियां लोहे से घिरी हुई थीं, अपार्टमेंट ब्लॉक में केवल एक ही निकलने की जगह मौजूद थी और इसके अलावा कोई इमरजेंसी दरवाजा भी मौजूद नहीं था.

वियतनाम में हाल के सालों में आग लगने की घटना
घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने जानकारी दी कि आग लगने के बाद कई सारे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे. ब्लॉक के पास रहने वाली एक महिला ने घटना स्थल पर AFP को बताया कि अपार्टमेंट पूरी तरह से बंद था, लोगों को भागने के लिए जगह भी नहीं मिल रहा था.

इसके अलावा लोग आग की लपटों से बचाने के लिए छोटे बच्चे को ऊंची बिल्डिंग से फेंक रहे थे. आपको बता दें कि वियतनाम ने हाल के सालों में कई घातक आग लगने की घटना का अनुभव किया है. इस तरह के आग लगने की घटना अक्सर लोकप्रिय कराओके बार जैसे मनोरंजन स्थलों पर देखी जाती है.

हाल के सालों में मरने वालों की संख्या
वियतनाम में एक साल पहले कॉर्मशियल सेंटर हो ची मिन्ह सिटी में तीन मंजिला कराओके बार में आग लगने से 32 लोगों की मौत हो गई थी. उस आग में कम से कम 17 लोग घायल भी हुए थे. इस घटना के बाद बार के मालिक को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. वहीं साल 2018 में भी हो चिन मिन्ह सिटी में एक अपार्टमेंट परिसर में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी. उससे पहले 2016 में हनोई के एक कराओके बिल्डिंग में आग लगने से 13  लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें:Libya Flood: लीबिया में लाशों से भर गए अस्पताल, बाढ़ ने मचाई तबाही, 5300 से ज्यादा मौत,10000 लोग लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget