एक्सप्लोरर

Libya Flood: लीबिया में लाशों से भर गए अस्पताल, बाढ़ ने मचाई तबाही, 5300 से ज्यादा मौत,10000 लोग लापता

Libya Flood News: लीबिया में विनाशकारी तूफान 'डेनियल' के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा रखा है. अब तक बाढ़ के कारण करीब 5300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस हजार से अधिक लोग अब भी लापता हैं.

Libya Flood Upadte: उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में विनाशकारी तूफान 'डेनियल' के बाद आई बाढ़ ने तबाही रखा है. अब तक बाढ़ के कारण करीब 5300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दस हजार से अधिक लोग अब भी लापता है. ऐसे में मृतकों की संख्या में अभी बढ़ोतरी हो सकती है. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ का कहर लीबिया के पूर्वी इलाके में देखने को मिला है, जहां डर्ना शहर पूरी तरह तबाह हो गया है. 

 गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा के मुताबिक, डर्ना में मरने वालों की संख्या 5300 से अधिक हो गई है. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, पहले से ही बाढ़ग्रस्त इलाकों में दो बांध के टूट जाने से पानी का सैलाब आ गया,जिसमें हजारों लोग बह गए. जिनमें से अधिकांश लोग अब भी लापता हैं.  बताया जा रहा है कि डर्ना शहर का एक चौथाई हिस्सा बर्बाद हो चुका है. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस और टेड क्रिसेंट सोसाइटीज के लीबिया के दूत टैमर रमदान ने बताया है कि बाढ़ के बाद से 10 हजार लोग लापता हैं. 

बांध टूटने के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही 

पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 1,000 से अधिक लाशें एकत्र की गईं, जिनमें से अब तक कम से कम 700 को दफनाया जा चुका है. डर्ना के एम्बुलेंस प्राधिकरण ने 2,300 लोगों की मौत की पुष्टि की है. गौरतलब है कि रविवार रात डेर्ना और पूर्वी लीबिया के अन्य हिस्सों में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई. रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही तूफान ने तट पर दस्तक दी, डर्ना निवासियों ने कहा कि उन्होंने जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी और महसूस किया कि शहर के बाहर के बांध ढह गए हैं. 

शहर हो चुका है तबाह 

रिपोर्ट के अनुसार, आपदा आने के 36 घंटे बाद भी राहत और बचाव कार्य जारी है. मौजूदा हालत को देखते हुए देश के अन्य हिस्सों से राहत और बचाव कर्मियों को बुलाया गया है.  89,000 की आबादी वाले शहर की सड़कें बाढ़ के कारण बह गईं हैं, ऐसे में रेस्क्यू अभियान में दिक्क्तें आ रहीं हैं. डर्ना के डिप्टी मेयर अहमद मद्रौद ने अल जज़ीरा को बताया कि शहर का कम से कम 20 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है. 

चारों तरफ बिखरी पड़ी हैं लाशें 

लीबिया के आपदा मामलों के मंत्री हिचेम चिकीओत ने बताया कि मैं  डर्ना  के विनाशकारी बाढ़ को देखकर लौटा हूं. जहां चारों तरफ लाश बिखरे पड़े हैं. अस्पतालों में शव रखने की जगह कम पड़ रही है. ऐसे में मृतकों की संख्या की सही पुष्टि कर पाना अभी मुमकिन नहीं है.  उन्होंने बताया कि मंगलवार को सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवकों सहित अन्य स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने मृतकों की तलाश के लिए मलबे में खुदाई की. उन्होंने पानी में मौजूद परिवारों के शव को निकालने के लिए नावों का भी इस्तेमाल किया. बता दें कि यह तबाही डेनियल नाम के तूफान से आई है. इसने पिछले हफ्ते ग्रीस में भी काफी नुकसान किया था.

ये भी पढ़ें: Putin Praises Indian PM: 'हमें भारत को देखकर सीखना चाहिए', पुतिन ने की पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?
'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट... अमेरिका का ईरान पर 'डबल अटैक', तेहरान पर लगाए कई बैन, युद्ध के बड़े अपडेट
ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट... अमेरिका का ईरान पर 'डबल अटैक', तेहरान पर लगाए कई बैन
थाईलैंड ने दी भारतीयों के लिए खुशखबरी, बदल गए नियम, वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर
थाईलैंड ने दी भारतीयों के लिए खुशखबरी, बदल गए नियम, वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget