एक्सप्लोरर

लंदन: पैदल यात्रियों पर शख्स ने चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

लंदन: उत्तरी लंदन में देर रात 12 बजकर बीस मिनट पर यानी भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर पचास मिनट पर फिन्सबेरी पार्क की मस्जिद के पास एक वैन पदयात्रियों पर चढ़ा दी गई. लोग मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे थे. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. कम से कम एक व्यक्ति को अस्पताल ले जाए जाने की खबर हैं. इलाके में कई एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां तैनात हैं. हालांकि स्थानीय पुलिस ने अभी किसी आतंकी हमले की पुष्टि नहीं की है.

  यह घटना कल देर रात मुस्लिम वेलफेयर हाउस के बाहर हुई. सेवन सिस्टर्स रोड पर स्थित इस परिसर में एक मस्जिद है. इस घटना वाला स्थान फिन्सबरी पार्क मस्जिद के निकट है जहां रात में लोग नमाज पढ़कर निकल रहे थे.

चश्मदीदों के मुताबिक, घायलों में कई ऐसे लोगों के शामिल होने का अंदेशा है जो तरावीह (रमजान में रात में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज) पढ़कर मस्जिद से निकले थे. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने इसे बड़ी घटना बताया है और कहा कि कई लोग हताहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वाहन का ड्राइवर है.

समाचार पत्र गाडर्यिन के अनुसार ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने इसे भयावह घटना करार दिया. उन्होंने कहा, घायल हुए लोगों, उनके प्रियजन और मौके पर मौजूद आपात सेवा के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं. आतंकवाद रोधी विभाग के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर इस घटना की जांच कर रहे हैं.

लंदन: पैदल यात्रियों पर शख्स ने चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

एक चश्मदीद ने कहा, वैन की टक्कर में कुल 10 लोग घायल हुए हैं. इससे पहले पुलिस ने एक बयान में कहा, 18 जून को स्थानीय समयानुसार रात 12.20 बजे पुलिस को सूचित किया गया कि एक वाहन ने राहगीरों को टक्कर मार दी है. मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन (एमसीबी) ने ट्विटर पर कहा,  हमें सूचित किया गया है कि एक वाहन उस वक्त नमाजियों पर चढ़ गया जब वे फिन्सबरी पार्क मस्जिद से बाहर निकल थे. हमारी दुआएं पीड़ितों के साथ हैं. एमसीबी के प्रमुख हारून खान ने ट्वीट किया कि वैन को जानबूझकर उन लोगों पर चढ़ाया गया जो तरावीह पढ़कर मस्जिद से निकले थे. यह मस्जिद सेवेन सिस्टर्स रोड के निकट है जहां यह हादसा हुआ. यह मस्जिद एक समय इस्लामी कट्टरपंथ का गढ़ थी, लेकिन नए प्रबंधन के तहत चीजें पूरी तरह बदल गईं.
  • इससे पहले 8 जून को हुए हमले में 8 लोग मारे गए थे और 50 लोग जख्मी हुए थे. जब आंतकवादियों ने लंदन ब्रिज पर कार चढ़ा दी थी और लोगों को चाकू मारे गए थे.
  • 22 मई को मैनचेस्टर में कॉन्सर्ट के दौरान हुए फिदाइन हमले में 22 लोगों को मार डाला गया था.
  • 22 मार्च को एक आतंकी ने वेस्टमिन्सर ब्रिज पर लोगों पर कार चढ़ा दी थी और एक पुलिसवाले को चाकू से मार डाला था. इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget