एक्सप्लोरर

अमेरिका में कोविड-19 का टीका लगवाना नहीं होगा अनिवार्य- जो बाइडेन

जो बाइडेन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, वह यह सुनिश्चित करेंगे कि टीका नि:शुल्क और सभी के लिए उपलब्ध हो और अगर इस टीका से किसी तरह की दिक्कत होती है तो उससे जुड़ा इलाज भी मुफ्त हो.

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोविड-19 का टीका तैयार होने पर इसे सभी के लिए अनिवार्य होने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि अमेरिकी लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा लोग खुद सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने के इच्छुक हैं ताकि इसके प्रभावी होने और इससे जुड़ी चिंताओं को दूर किया जा सके. बाइडन ने डेलावेयर के विलमिंग्टन में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि टीका लगवाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए. मैं इसे अनिवार्य बनाने के लिए नहीं कहूंगा, लेकिन मैं अपनी शक्ति के अनुसार हर संभव चीज को उसी तरह करूंगा, जैसे मैं नहीं मानता कि मास्क लगाना देश भर में अनिवार्य होना चाहिए.’’

टीका नि:शुल्क और सभी के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा

 बाइडन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि टीका नि:शुल्क और सभी के लिए उपलब्ध हो और अगर इस टीका से किसी तरह की दिक्कत होती है तो उससे जुड़ा इलाज भी मुफ्त हो. उन्होंने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में लोगों को सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे.

लोग 100 दिन तक मास्क पहनने के लिए प्रतिबद्ध हों

जो बाइडन ने आगे कहा कि वह अपने उद्घाटन भाषण में लोगों से कहने जा रहे हैं कि वे 100 दिन तक मास्क पहनने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करें. बाइडन ने कहा कि अगर लोग 100 दिन तक ऐसा करते हैं और टीके का वितरण शुरू होता है तो वह देखेंगे कि मृत्यु दर एकदम घट गई है. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि लोग इसे ‘हां’ कहेंगे और इसे देश के लिए अपना कर्तव्य मानकर आगे आएंगे और दूसरे लोगों की रक्षा करेंगे.

बता दें कि  शुक्रवार को अमेरिका में संक्रमण से 2,861 लोगों की मौत हुई थी. वहीं अब तक कुल 1.4 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 275,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें

दुनिया में कोरोना से सवा 15 लाख संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 6.66 लाख केस, 12 हजार ने गंवाई जान

कोरोना संक्रमित होने के बाद दुल्हन ने खिड़की से पूरी की शादी की सभी रस्में, तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget