एक्सप्लोरर

अमेरिका ने फाइजर के साथ किया समझौता, खरीदेगा 10 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक

दोनों कंपनियों का कहना है कि एफडीए से अनुमति और मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका टीके के पहली 10 करोड़ खुराक के लिए कंपनियों को 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा.

वॉशिंगटन: अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन के लिए फाइजर कंपनी के साथ समझौता किया है. अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के मंत्री एलेक्स अजार ने बुधवार को बताया कि फाइजर कंपनी कोरोना वैक्सीन के पहले 10 करोड़ खुराक दिसंबर में अमेरिका को उपलब्ध कराएगी. समझौते के तहत अमेरिका कंपनी से अभी टीके की 50 करोड़ खुराक और खरीद सकता है.

फॉक्स न्यूज पर अजार ने कहा कि लेकिन अब उनका सुरक्षित और प्रभावी होनाऔर खाद्य एवं औषधि प्रशासन से उनको मंजूरी मिलना भी आवश्यक है. फाइजर इंटरनेशनल और बायोएनटेक एसई ने अलग-अलग घोषणा की है कि अमेरिका के स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और रक्षा विभाग ने दोनों कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किए जा रहे टीके को खरीदने के लिए समझौता किया है.

1.95 अरब अमेरिकी डॉलर का करेगा भुगतान स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग के अनुसार, यह समझौता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ऑपरेशन रैप स्पीड वैक्सीन प्रोग्राम’ के तहत आता है. इस टीका कार्यक्रम के तहत कोविड-19 के एक से अधिक टीके विकसित किए जा रहे हैं. इसका लक्ष्य जनवरी 2021 तक कोविड-19 के टीकों की सुरक्षित और प्रभावी 30 करोड़ खुराक उपलब्ध कराने का है.

इसके तहत सरकार एफडीए की मंजूरी से पहले, टीके के सुरक्षित और प्रभावी घोषित होने से पहले ही उनकी खरीदारी करेगी ताकि उन्हें सभी जरुरी मंजूरी मिलने के बाद लोगों को तुरंत टीके उपलब्ध कराए जा सकें. दोनों कंपनियों का कहना है कि एफडीए से अनुमति और मंजूरी मिलने के बाद अमेरिका टीके के पहली 10 करोड़ खुराक के लिए कंपनियों को 1.95 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget