एक्सप्लोरर

'भयानक, क्रूर और जघन्य अपराध', US में इंडियन स्टूडेंट की बेरहमी से हत्या पर बोला भारतीय दूतावास

US Indian Student Murder Case: विवेक सैनी जब घर लौट रहा था तभी आरोपी शख्स ने पीछे से उस पर हथौड़े से हमला करते हुए 50 बार चाकू से वार किया था.

US Indian Student Murder Case: अमेरिका में भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या को लेकर अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की है. दूतावास ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया और बताया कि मृतक के पार्थिव शरीर को भारत भेजने में उसकी ओर से हर संभव मदद की जाएगी. 

दूतावास ने इसके साथ ही वारदात को भयानक, क्रूर और जघन्य अपराध बताया. दूतावास की ओर से कहा गया- हम भारतीय नागरिक और छात्र विविके सैनी की इस क्रूर हत्या से बहुत दुखी हैं. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. अमेरिका पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. वारदात के बाद हमने विवेक सैनी के परिवार से तुरंत संपर्क किया और पार्थिव शरीर को भारत भेजने में दूतावास से जुड़ी सभी सहायता मुहैया कराई. 

विवेक ने की थी हत्यारे की मदद- रिपोर्ट

इस बीच, एक रिपोर्ट में बताया गया कि जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में विवेक सैनी एक स्टोर में काम करता था. वहां उसने लावारिस व्यक्ति (जूलियन फॉकनर) की मदद की थी और उसी ने उसकी हत्या की. पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. ऐसा बताया गया कि लावारिस व्यक्ति नशे का आदी था और उसको विवेक सैनी ने खाने-पीने की चीजें और कपड़े तक दिए थे. चूंकि, वह स्टोर से बाहर नहीं जा रहा था जिसके बाद विवेक ने उसे पुलिस बुलाने को लेकर चेताया था. यही वजह रही कि वह गुस्सा गया और फिर वहां से चला गया. 

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि विवेक जब स्टोर से काम करके घर लौट रहा था तभी जूलियन फॉकनर ने उस पर पीछे से हथौड़े से हमला कर दिया और 50 बार चाकू से वार किया. सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने पाया कि जूलियन विवके के मृत शरीर पर खड़ा था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक, युवा छात्र विवेक सैनी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद दो साल पहले अमेरिका चला गया था. विवेक काफी होनहार छात्र था और अच्छी नौकरी के लिए अमेरिका गया था. 

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में भारतीय छात्र की बेदर्दी से हत्या, 50 बार चाकू से किया वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget