एक्सप्लोरर

पाक आतंकवादियों को पनाह दे, ये बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका: निक्की हेली

निक्की हेली ने भारतीय अमेरिकी मैत्री परिषद के 20 वें सालाना विधायी सम्मेलन के मुख्य भाषण में न्यूयार्क में हुए आतंकी हमले की भी सख्त निंदा की, जिसमें आठ लोग मारे गए हैं.

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत निक्की हेली ने कहा है कि वाशिंगटन ये बर्दाश्त नहीं करेगा कि पाक आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराए. साथ ही, उन्होंने आतंकवाद का मुकाबला करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए भारत के साथ गठजोड़ किए जाने का भी समर्थन किया है.

हेली ने भारतीय अमेरिकी मैत्री परिषद के 20 वें सालाना विधायी सम्मेलन के मुख्य भाषण में न्यूयार्क में हुए आतंकी हमले की भी सख्त निंदा की, जिसमें आठ लोग मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए हाल ही में एक नयी रणनीति पर काम शुरू किया है. हेली ने कहा कि उस रणनीति की एक मुख्य बात भारत के साथ अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी का विकास करना है.

हेली ने कहा कि अफगानिस्तान और समूचे दक्षिण एशिया में अमेरिका का हित आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह को नष्ट करने में है जिसने अमेरिका के लिए खतरा पैदा किया. साथ ही परमाणु हथियारों को आतंकवादियों के हाथों से दूर भी रखना है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इन लक्ष्यों पर आगे बढ़ने के लिए अपनी राष्ट्रीय शक्ति के सारे तत्वों, आर्थिक कूटनीति और सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करेगा. साथ ही हम भारत के साथ अपनी आर्थिक और सुरक्षा साझेदारी पर गौर करेंगे ताकि हमें मदद मिल सके. ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि भारत अफगानिस्तान में और अधिक कार्य करेगा, खासतौर पर आर्थिक और विकास सहयोग में.’’

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत ने कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ भी अपने संबंधों को अलग तरह से देख रहा है. कई मामलों में पाकिस्तान अमेरिका का साझेदार रहा है लेकिन हम अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकवादियों के सुरक्षित पनाहगाह देने वाली इसकी सरकार या किसी दूसरे सरकार को बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और हम अतीत की तुलना में कहीं अधिक सख्त तरीके से पाकिस्तान को यह संदेश दे रहे हैं. हेली ने कहा कि अमेरिका बदलाव की उम्मीद करता है. उन्होंने भारत-अमेरिका संबंध की अहमियत को न सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बल्कि हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांति कायम रखने के संदर्भ में भी देख रहा है. उन्होंने कहा कि जून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई बैठक सफल रही थी.

निक्की हेली ने कहा कि भारत लंबे समय से एक परमाणु शक्ति है. इसमें किसी को दो राय नहीं होना चाहिए. ऐसा क्यों है? क्योंकि भारत एक ऐसा लोकतंत्र है जिससे किसी को खतरा नहीं है. ‘‘हमारा लक्ष्य भारत और अमेरिका के बीच एक नयी रणनीतिक साझेदारी बनाना है, जो हमारे दोनों राष्ट्रों की सुरक्षा एवं समृद्धि को फायदा पहुंचाए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget