एक्सप्लोरर

Yemen Houthi Attacks: यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका ने खोला मोर्चा, UAE की मदद के लिए तैनात करेगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू जेट

US Guided Missile Destroyer To Help UAE: संयुक्त अरब अमीरात को पिछले महीने तीन मिसाइल हमलों (Missile Attacks) का सामना करना पड़ा था जिसमें पहली बार तीन तेल श्रमिकों की जान चली गई थी.

US Send Warship To UAE: यमन के हूती विद्रोहियो के खिलाफ अमेरिका ने मोर्चा खोल दिया है. यमन के विद्रोहियो की ओर से किए गए यूएई (UAE) पर हमले का अमेरिका जवाब देने के लिए ठान लिया है. अमेरिका संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रक्षा में मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है. और हमले का जवाब भी दिया जा रहा है. यमन के विद्रोहियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइलों से कई हमले किए गए हैं जिसके बाद संयुक्त अरब अमीरात की रक्षा में मदद करने के लिए अमेरिका एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक (Guided Missile Destroyer) और अत्याधुनिक लड़ाकू जेट (Fighter Jets) तैनात करेगा. 

हूती विद्रोहियों के खिलाफ UAE की मदद करेगा अमेरिका

यूएई में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि ये तैनाती मौजूदा खतरे के खिलाफ यूएई की सहायता करने के लिए हुई है. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) और अबू धाबी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल-नाहयान (Mohammed bin Zayed Al-Nahyan) के बीच फोन से बातचीत के बाद इस पर फैसला लिया गया है. रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने हाल के हूती विद्रोहियों के हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इन खतरों के खिलाफ यूएई का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में 5वीं पीढ़ी के फाइटर्स जेट को तैनात किया जाएगा. साथ ही संयुक्त तौर पर गश्ती अभियान चलाया जाएगा. अन्य कार्रवाईयों में खुफिया जानकारी देना जारी रखना भी शामिल है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan के सिंध प्रांत में हिंदू व्यापारी की हत्या के बाद जमकर हुआ बवाल, प्रदर्शनकारियों ने किया हाईवे जाम

पिछले महीने मिसाइल हमले में 3 लोगों की हुई थी मौत

संयुक्त अरब अमीरात को पिछले महीने तीन मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा था जिसमें पहली बार तीन तेल श्रमिकों की जान चली गई थी. इससे पहले सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमले को नाकाम करने के लिए अमेरिका ने मिसाइल दागे थे. साकी ने कहा था कि अमेरिकी सैन्य कर्मियों ने संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल से हमले का हूती विद्रोहियों को जवाब दिया. इसमें पैट्रियट इंटरसेप्टर की भी तैनाती शामिल थी. 

ये भी पढ़ें:

COVID-19: फाइजर ने 5 साल से कम आयु-वर्ग के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की मांगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget