एक्सप्लोरर

US United Airlines: यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में लैपटॉप बैटरी में लगी आग, चार लोग हॉस्पिटल में भर्ती

United Airlines: दमकल कर्मियों ने सभी यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला और चार लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया. दो अन्य ने आगे के इलाज से इनकार कर दिया.

United Airlines: अमेरिका सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूनाइटेड एयरलाइंस की प्लेन ने उड़ान भरा. उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पैसेंजर के लैपटॉप की बैटरी पैक में आग लग गई. इसके बाद यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट में अटेंडेंट सहित चार लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया. अमेरिका के ब्रॉडकास्टर सीएनएन ने बताया कि प्लेन सुरक्षित रूप से वापस आ गया और चारों का धुएं में सांस लेने के बाद पैदा हुई मुश्किलों के बाद इलाज किया गया.

एयरलाइन के प्रवक्ता चार्ल्स होबार्ट ने कहा, "एक पैसेंजर की बैटरी पैक में आग लगने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट 2664 स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7.30 बजे सैन डिएगो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौट आई."

बैग में से अचानक धुआं निकलने लगा

प्लेन में सफर कर रही एक पैसेंजर कैरोलिन लिपिंस्की ने एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद फर्स्ट क्लास के किसी आदमी के बैग में से अचानक धुआं निकलने लगा. पैसेंजर ने कहा कि "उसने जमीन पर कुछ फेंका और यह बैटरी चार्जर पैक या उसके लैपटॉप से कुछ था और आग लगने के बाद फट गया. उन्होंने कहा, "केबिन में धुआं था और मैं डर गई थी."

लोग हांफ रहे थे

प्लेन में सफर कर रही एक और पैसेंजर स्टीफ़न जोन्स ने कहा कि कुछ लोग हांफ रहे थे और चीख रहे थे. एयरलाइन ने बाद में बोर्ड पर सभी की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए चालक दल को धन्यवाद दिया. होबार्ट ने कहा, "हम अपने पैसेंजर को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं."

दमकल कर्मियों ने सभी यात्रियों और चालक दल को बाहर निकाला और चार लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया. दो अन्य ने आगे के इलाज से इनकार कर दिया. सीएनएन ने बताया कि जिस फ्लाइट अटेंडेंट ने आग पर काबू पाया उन्हें भी हॉस्पिटल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें:Zelensky UK Visit: रूस से छिड़ी जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अचानक पहुंच गए ब्रिटेन, मुलाकात पर टिकीं दुनिया की नजरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget