एक्सप्लोरर

अमेरिका ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा- अगर भारत में फिर आतंकी हमला हुआ तो बड़ी मुश्किल होगी

पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमला कर दिया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे.

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत की गोलबंदी से पाकिस्तान अलग-थलग पड़ा है. पाकिस्तान को अमेरिका ने आज एक बार फिर सख्त लहजे में कहा है कि वह अपने यहां मौजूद आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करे. अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर भारत में आतंकी हमले हुए तो बड़ी मुश्किल होगी.

व्हाइट हाउस में एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ''पाकिस्तान को आतंकवादी समूहों खासकर जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ ठोस और निरंतर कार्रवाई करने की आवश्यकता है. क्षेत्र में फिर तनाव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए यह जरूरी है.''

उन्होंने कहा, ''अगर पाकिस्तान आतंकवादियों पर कार्रवाई नहीं करता है और भारत पर अब एक भी हमला होता है तो यह पाकिस्तान के लिए बड़ी समस्या खड़ी करने वाला होगा. यह दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बनेगा और दोनों के लिए खतरनाक होगा.''

बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय देखना चाहता है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई हो.

अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों को लेकर पूर्ण आकलन करना जल्दबाजी होगी. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तान ने कुछ ‘शुरुआती’ कदम उठाए हैं. मसलन, कुछ आतंकी संगठनों के संपत्तियां जब्त की गई हैं और कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है और जैश के कुछ ठिकानों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन कदमों के अलावा अभी पाकिस्तान की ओर से बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है.

आपको बता दें कि 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाकोट में जैश के ठिकानों को तबाह कर दिए थे. इसी दौरान दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget