एक्सप्लोरर

ईरान पर अमेरिका ने चलाया 'मिडनाइट हैमर', किया कोडनेम का खुलासा, कहा- 'ट्रंप बोलें तो सुनना चाहिए'

US Strikes Iran: अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि धरती पर कोई दूसरा देश इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकता था. उन्होंने कहा कि धरती पर कोई और देश ऐसे ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकता है.

US Strikes Iran Nuclear Sites: अमेरिका ने रविवार (22 जून 2025) तड़के ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर हमले किए. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के परमाणु ठिकाने पूरी तरह से तबाह हो गए. इस बीच यूएस के रक्षा विभाग ने कहा कि ईरान पर जिस ऑपरेशन के तहत हमला किया गया उसका नाम मिडनाइट हैमर रखा गया है.

ईरान पर अमेरिका ने चलाया 'मिडनाइट हैमर'

अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने ईरान में तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया. हमने ईरानी परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया. मिडनाइट हैमर ऑपरेशन के तहत अपने लोगों या सेना को निशाना नहीं बनाया गया." इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान अमेरिका के खिलाफ कोई भी जवाबी कार्रवाई की सोचता है तो उसे और कड़ा जवाब दिया जाएगा.

कोई दूसरा देश ऐसा नहीं कर सकता- अमेरिका

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने जो प्लानिंग की थी वो साहसिक और शानदार था. दुनिया ने अमेरिका की ताकत को देखा. जब राष्ट्रपति ट्रंप बोलते हैं तो दुनिया को सुननी चाहिए. धरती पर कोई दूसरा देश इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकता था. जब राष्ट्रपति 60 दिन बातचीत के लिए कहते हैं तो इसका मतलब शांति से है. यह पुरानी सरकार का प्रशासन नहीं है. राष्ट्रपति ट्रम्प ने शांति चाहते हैं और ईरान को वह रास्ता अपनाना चाहिए."

ईरानी सैनिकों या स्थानीय लोगों को नहीं बनाया निशाना- अमेरिका

पीट हेगसेथ ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर सटीक हमला किया. हमारे कमांडर इन चीफ से हमें जो आदेश मिला वह साफ था कि हमें ईरानी परमाणु कार्यक्रम को तबाह करना है. इसमें ईरानी सैनिकों या ईरानी लोगों को निशाना नहीं बनाया गया."

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा, "अपने पूरे कार्यकाल के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने लगातार कहा है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलनी चाहिए. कई राष्ट्रपतियों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को तबाह करने का सपना देखा है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने जो किया वो कोई नहीं कर पाया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget