एक्सप्लोरर

यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह

Steve Daines On India: अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्सने कहा कि चीन यात्रा पर वे सुरक्षा कारणों से फोन साथ नहीं ले जाते, लेकिन भारत आते समय फोन साथ रखते हैं।.

अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स ने मंगलवार (1 जुलाई 2026) को चीन और भारत की अपनी यात्राओं के अनुभव साझा करते हुए दोनों देशों के प्रति अमेरिका के भरोसे का अंतर साफ किया. उन्होंने कहा कि चीन जाते समय वे अपना फोन साथ नहीं ले जाते, जबकि भारत की यात्रा के दौरान फोन हमेशा उनके पास रहता है. वॉशिंगटन में आयोजितयूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फॉरम लीडरशिप समिट में  डेन्स ने कहा कि यह उदाहरण भारत और अमेरिका के बीच मजबूत भरोसे को दिखाता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करनी चाहिए, खासकर ऐसे समय में जब चीन से जुड़ी चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं.
 
डेन्स ने कहा, जब मैं चीन जाता हूं तो यह फोन लेकर नहीं जाता. यह वॉशिंगटन डीसी में मेरी डेस्क पर ही रहता है,  लेकिन जब मैं दिल्ली या भारत के किसी दूसरे शहर में जाता हूं तो यह फोन मेरे साथ होता है. उनके मुताबिक यह सिर्फ एक उदाहरण नहीं बल्कि भारत और अमेरिका के बीच गहरे विश्वास का संकेत है.

उन्होंने कहा कि अमेरिका चीन से पूरी तरह अलग नहीं हो सकता. इसके बजाय वॉशिंगटन को ऐसी रणनीति अपनानी चाहिए जिसमें भरोसेमंद देशों के साथ संबंध मजबूत किए जाएं और जोखिम कम किए जाएं. डेन्स के अनुसार इस रणनीति में भारत की भूमिका बेहद अहम है.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने लगाई थी लताड़, अब शहबाज सरकार का आया रिएक्शन

भारत को लेकर इनोवेशन और आर्थिक स्तर का जिक्र

सीनेटर ने कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जो अमेरिका के साथ मिलकर चीन के इनोवेशन और आर्थिक स्तर की बराबरी कर सकता है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर चीन को संतुलित करने के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी सबसे मजबूत और व्यावहारिक विकल्प है.

राज सुब्रमण्यम के साथ बातचीत के दौरान डेन्स ने कहा कि अमेरिका में चीन से मिलने वाली चुनौतियों पर तो काफी चर्चा होती है, लेकिन इस पर कम ध्यान दिया जाता है कि इन चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए किन साझेदारियों को मजबूत करना जरूरी है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और अमेरिका का रिश्ता सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है. उनके अनुसार आने वाले समय में यह साझेदारी वैश्विक शक्ति संतुलन तय करने में बड़ी भूमिका निभा सकती है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी और शहबाज शरीफ को भारत-PAK के 100 दिग्गजों की चिट्ठी पर भड़की बीजेपी, कहा- 'शांति के कबूतर उड़ाने...'

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत पर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत पर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
सुरक्षा कोई चीज नहीं…, सऊदी-पाक-तुर्किए का मक्का पैक्ट, ईरान का US पर तंज
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
Advertisement

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget