एक्सप्लोरर

चांद पर आज उतरेगा NASA का ‘ब्लू घोस्ट’ स्पेसशिप, रच सकता है इतिहास

FireFly's Blue Ghost Mission : टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस मिशन को ‘घोस्ट राइडर्स इन द स्काई’ नाम दिया है. अगर यह स्पेसक्राफ्ट सफल लैंडिंग करता है तो यह इतिहास बना सकता है.

US Blue Ghost Mission : फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट मिशन 1’ रविवार (2 मार्च) को ET के मुताबिक 3:34 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे) के करीब चांद के अनछूए सतह पर पर लैंडिंग करने की कोशिश करेगा. ब्लू घोस्ट का लक्ष्य चांद के उत्तर-पूर्वी भाग में मैरे क्रिसियम के वोल्कैनिक फीचर मोन्स लैट्रेइल के पास एक साइट है. अगर यह लैंडिंग सफल होती है तो ब्लू घोस्ट मिशन 1 ये सफलता हासिल करने वाला दूसरा प्राइवेट लैंडर बन जाएगा.

फायरफ्लाई कंपनी ने शनिवार (1 मार्च) की शाम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में कंपनी ने बताया कि फ्लाइट कंट्रोलर्स ने स्पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट से नीचे लाने के लिए महत्वपूर्ण मैनुवर को शुरू कर दिया है.

घोस्ट राइडर्स इन द स्काईदिया गया है मिशन का नाम

उल्लेखनीय है कि इस मिशन को ‘घोस्ट राइडर्स इन द स्काई’ नाम दिया गया है, जो चांद पर पहली कॉमर्शियल लैंडिंग के एक साल के बाद सामने आया है. यह चांद मिशन नासा के प्राइवेट इंडस्ट्री के साथ मिलकर लागत में कमी करने और आर्टेमिस का बढ़ावा देने की योजना का हिस्सा है. यह एक ऐसा प्रोग्राम है जिसका उद्देश्य चांद पर से ऐस्ट्रोनॉट्स को वापस लाना है.

हिपोपोटामस के आकार जितना बड़ा है लैंडर

चांद के अनछूए सतह पर लैंडिंग करने वाला यह गोल्डन लैंडर लगभग एक हिपोपोटामस का आकार जितना बड़ा है. जिसे 15 जनवरी को एक स्पेसएक्स फैल्कन 9 रॉकेट के जरिए स्पेस में लॉन्च किया गया था. अपने यात्रा के दौरान ब्लू घोस्ट ने पृथ्वी और चांद के कई खूबसूरत नजारों को कैद किया है.

ब्लू घोस्ट अंतरिक्ष में एक जापानी कंपनी के लैंडर के साथ यात्रा कर रहा है, जो इसी साल मई महीने में लैंडिंग की कोशिश करने वाला है.

इससे पहले ब्लू घोस्ट ने सिर्फ चांद की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की. हालांकि, सोमवार (24 फरवरी) को ऑर्बिट से नीचे आने के बाद लैंडिंग की कोशिश के दौरान लैंडर ने चांद के बहुत नजदीक से तस्वीरें खींची. टेक्सास स्थित फायरफ्लाई कंपनी ने बुधवार (26 फरवरी) को एक 93 सेकेंड का वीडियो एक्स पर शेयर किया. कंपनी ने पोस्ट में लिखा, “यह वो एहसास है जब आप अपनी खिड़की के बाहर देखते हैं और पाते हैं कि आप लगभग अपने घर पहुंच चुके हैं.”

यह भी पढ़ेंः नॉर्वे की कंपनी अमेरिकी सेना को नहीं करेगी फ्यूल सप्लाई, ट्रंप और जेलेंस्की की बहस के बाद की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget