एक्सप्लोरर

US सीक्रेट सर्विस की डायरेक्टर किंबर्ली ने दिया इस्तीफा, ट्रंप पर गोली चलने के ठीक 10 दिन बाद लिया फैसला 

US Secret Service Director Resigned: यूएस सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किंबर्ली चीटल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब सीक्रेट सर्विस ट्रंप पर हुए हमले को लेकर निशाने पर है. 

Donald Trump Assassination Attempt: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली में हमले के ठीक 10 दिन बाद, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदार सीक्रेट एजेंसी की डायरेक्टर ने इस्तीफा दे दिया है. यूएस सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर किंबर्ली चीटल ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब यूएस सीक्रेट सर्विस ट्रंप पर हुए हमले को लेकर लगातार निशाने पर है. 

दरअसल 13 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक आउटडोर रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी हथियारबंद शख्स ने एक छत से उनपर गोली चलाई थी. इस हमले को नाकाम करने में यूएस सीक्रेट सर्विस विफल रही थी और इसके चलते लगातार विरोध झेल रही थी. ऐसा इसलिए भी था क्योंकि ट्रंप पर हमला करने वाला हमलावर उनकी रैली से महज 140 मीटर दूर एक बिल्डिंग की छत पर था, फिर भी सीक्रेट सर्विस उसे हमले से पहले पकड़ने में नाकाम रही थी.

चीटल सोमवार को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की निगरानी समिति के सामने भी पेश हुईं थीं, जहां उन्होंने ट्रंप की रैली की सुरक्षा से जुड़े सांसदों के सवालों का जवाब देने से भी इनकार कर दिया था. इसके बाद रिपब्लिकन के साथ-साथ कई डेमोक्रेटिक सांसदों ने भी उनके इस्तीफे की मांग की थी.

ट्रंप के कान को छूते हुए निकली थी गोली, हमलावर भी मारा गया

13 जुलाई को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक आउटडोर रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी हथियारबंद शख्स ने एक छत से उनपर गोली चलाई थी. इस हमले को नाकाम करने में यूएस सीक्रेट सर्विस विफल रही थी और इसके चलते लगातार विरोध झेल रही थी. इस हमले में गोली डोनाल्ड ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई और रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई. ट्रंप पर हमला करने वाले शख्स की पहचान 20 वर्षीय थॉमस क्रुक्स के तौर पर हुई है, जिसे सीक्रेट सर्विस स्नाइपर ने मार गिराया था.

डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के 10 दिन बाद मंगलवार को चीटल ने यूएस सीक्रेट सर्विस डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया. वो 2022 से इस पद पर थीं और उन्होंने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि ये 1981 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर हुए हमले के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस की सबसे बड़ी विफलता है. 

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स के लिए खतरनाक हो सकता है स्पेस में रहने वाला यह जीव, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget