एक्सप्लोरर

COVID-19 In US: अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, हर रोज इतने लोगों की हो रही है मौत

COVID-19 In US: अमेरिका में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत के एक साल से अधिक समय बाद संक्रमण के नए मामलों में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. यहां प्रतिदिन औसतन 2,65,000 नए मामले सामने आ रहे हैं

COVID-19 In US: अमेरिका में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अमेरिका में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत के एक साल से अधिक समय बाद संक्रमण के नए मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. यहां प्रतिदिन औसतन 2,65,000 नए मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के कारण नए मामलों में काफी इजाफा देखा जा रहा है. कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए नए साल के मौके पर आयोजित होने वाले कई कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं.

अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा

अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी (Johns Hopkins University) के मुताबिक इस साल की शुरुआत में मध्य जनवरी में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या 2,50,000 थी. कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारण क्रिसमस और नये साल के अवसर पर आयोजित होने वाले अधिकतर कार्यक्रमों को रद्द किया जा रहा है. विमानन सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की कमी के कारण हजारों उड़ानों को रद्द किया जा रहा है.

अमेरिका में रोजाना औसतन 1500 लोगों की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 50 लाख के आंकड़े को पार कर गए हैं. संक्रमण के ज्ञात सर्वाधिक मामलों वाला यह पहला राज्य बन गया है. सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है. कई राज्यों में कोरोना से संक्रमितों के अस्पतालों में भर्ती होने के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इनमें ओमिक्रोन के साथ साथ कोविड-19 के दूसरे वेरिएंट के मामले भी शामिल हैं. अमेरिका में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों की संख्या भी औसत 1200 से बढ़कर करीब 1500 प्रतिदिन हो गयी है. फिलहाल टीकाकरण को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

Omicron: WHO की चीफ साइंटिस्ट का दावा- ओमिक्रोन के खिलाफ टीके काफी कारगर, जिन लोगों ने नहीं लगवाया वो फौरन लगवाएं वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget