एक्सप्लोरर

Joe Biden News: कोरोना संक्रमित हुए जो बाइडेन, रैली से बाहर निकलते ही बिगड़ी तबीयत, डॉक्टर्स ने दी ये सलाह

Joe Biden Covid-19 Positive: जो बाइडेन इससे पहले जुलाई 2022 में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे. बाइडेन का वैक्सीनेशन भी हो चुका है और उन्होंने बूस्टर डोज भी लगवाई हुई है.

Joe Biden Covid-19: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं. व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी है. बाइडेन में कोविड के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "बाइडेन डेलवेयर लौट रहे हैं, जहां वह खुद को सेल्फ-आइसोलेट करेंगे और अपना काम करना जारी रखेंगे." 81 वर्षीय जो बाइडेन बुधवार (17 जुलाई) को कोविड पॉजिटिव हुए हैं. इससे एक दिन पहले उन्होंने लास वेगस में नेशनल कंवेंशन में हिस्सा लिया था. 

लास वेगस में हुई इस चुनावी रैली में बाइडेन ने जमकर अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोला था. उन्होंने ट्रंप के कार्यकाल के दौरान बनाई गई नीतियों की और देश में बढ़ रही बंदूक हिंसा की निंदा की थी. व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से वैक्सीनेट हैं और उन्हें कोविड-19 का बूस्टर डोज भी लगा हुआ है. सबसे हालिया बूस्टर डोज सितंबर 2023 में लगवाया गया था. इसके बाद भी वह कोविड संक्रमित हो गए हैं. हालांकि, उनके लक्षण काफी हल्के हैं.

कोविड पॉजिटिव होने पर जो बाइडेन ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह कोविड संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने कहा, "मैं इस दोपहर में कोविड-19 संक्रमित हुआ हूं, लेकिन मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया. मैं इस बीमारी से उबरने के दौरान खुद को आइसोलेट करके रखूंगा और इस दौरान मैं अमेरिकी लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा." एक अन्य ट्वीट में बाइडेन ने बताया कि वह बीमार हो गए हैं. 

रैली के बाद बिगड़ने लगी बाइडेन की तबीयत

राष्ट्रपति के डॉक्टर ने खुलासा किया कि बाइडेन को श्वसन संबंधी लक्षण थे. उनकी नाक बह रही थी और खांसी भी होने लगी थी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे द्वारा उपलब्ध कराए गए उनके डॉक्टर के एक नोट में कहा गया, "वह दिन के पहले इवेंट तक अच्छा महसूस कर रहे थे, लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. कोविड-19 टेस्ट किया गया और नतीजे पॉजिटिव आए. राष्ट्रपति खुद को सीडीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक सेल्फ आइसोलेट करेंगे."

पिछली बार कब कोविड संक्रमित हुए थे बाइडेन?

जो बाइडेन पिछली बार जुलाई 2022 में पहली दफा कोविड से संक्रमित हुए. आने वाले दिनों में उनमें कोविड के लक्षण देखे गए, जिसके बाद दूसरी बार उन्हें खुद को आइसोलेट करना पड़ा था. अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक, हाल के दिनों में देश में कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ है. हालिया डाटा के बता रहे हैं कि 6 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में इससे पहले हफ्ते की तुलना में कोविड के 23.5 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए.

यह भी पढ़ें: 'अश्वेतों के लिए नरक था कार्यकाल', हमले के बाद पहली बार ट्रंप पर भड़के जो बाइडेन, जमकर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

Embed widget