एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- ‘परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया तो होगी सैन्य कार्रवाई’

Israel PM in America : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है.

Donald Trump Threatens Iran : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (9 अप्रैल) को फिर से ईरान को धमकी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया तो अमेरिका उस पर सैन्य कार्रवाई करेगा. इसके साथ ट्रंप ने ये भी कहा कि इस तरह की किसी भी सैन्य कार्रवाई में इजरायल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

उल्लेखनीय है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इन दिनों संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरे पर हैं. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है और अगर वह अपने विकास प्रयासों को रोकने से इनकार करता है तो सैन्य कार्रवाई हो सकती है.

ईरान और डोनाल्ड ट्रंप के नहीं मिल रहे ख्याल

हाल ही में ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए एक नए समझौते का प्रस्ताव दिया है. ट्रंप ने ईरान को सीधे बातचीत का प्रस्ताव दिया था, लेकिन ईरान ने अमेरिका से सीधे वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है.  ईरान किसी तीसरे देश की मध्यस्थता में अमेरिका से परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने का इच्छुक है और दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप किसी तीसरे देश के लिए तैयार नहीं हैं.

अमेरिका और इजरायल को ईरान पर शक

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और इजरायल दोनों ने चेतावनी दी है कि वे ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. अमेरिका और इजरायल, दोनों को ही शक है कि सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम की आड़ में ईरान, परमाणु हथियार तैयार कर सकता है. इजरायल का ईरान से खफा होने का एक बड़ा कारण हूती विद्रोही भी हैं. इजरायल का आरोप है कि ईरान की मदद से यमन के हूती विद्रोही, लाल सागर में अमेरिका और इजरायल के जंगी जहाजों का निशाना बना रहे हैं.

हूती विद्रोहियों के कारण पश्चिमी देशों को उठाना पड़ रहा नुकसान

हूती विद्रोहियों के खौफ से ही अमेरिका, इजरायल और दूसरे पश्चिमी देशों के कार्गो जहाज और ऑयल टैंकर (शिप) ने लाल सागर में आवाजाही बंद कर दी है. इसके कारण पश्चिमी देशों को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, समुद्री-नौवहन पर ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है, क्योंकि अब सभी कार्गो जहाज, यूरोप से एशिया जाने के लिए केप ऑफ गुड होप यानी अफ्रीका से सटे समुद्री मार्ग से होकर गुजर रहे हैं.

चीन के साथ दोस्ती को लेकर उत्साहित है ईरान

ईरान भी चीन और रूस के साथ मित्रतापूर्ण संबंधों को लेकर उत्साहित है. पिछले महीने ही चीन, रूस और ईरान की नौसेनाओं ने अरब सागर में एक साझा समुद्री युद्धाभ्यास किया था. इस युद्धाभ्यास को अमेरिका और इजरायल के किसी भी संभावित हमले के जवाब के तौर पर देखा गया था.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget