एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- जर्मनी से अपने सैनिकों को पोलैंड भेजेगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जर्मनी में मौजूद सैनिकों को पोलैंड भेजेगा. बता दें कि जर्मनी में अमेरिका के 52 हजार सैनिक तैनात हैं.

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से कुछ को पोलैंड भेजा जाएगा. ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि अमेरिका जर्मनी में मौजूद अपने 52,000 सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करेगा. बता दें कि पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा इस वक्त अमेरिका के दौरे पर हैं. पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ व्हाइट हाउस रोज़ गोर्डन में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे.' बता दें कि ट्रंप ने जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के सवाल पर यह जवाब दिया. ट्रंप ने कहा, 'पोलैंड ने हमसे पूछा है कि क्या हम अतिरिक्त सैनिक वहां भेज सकते हैं. वे इसके लिए हमें भुगतान करेंगे. वे अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए भी भुगतान करेंगे. हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे.' उन्होंने आगे कहा कि हम जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करने वाले हैं. अभी हमारे वहां 52,000 सैनिक हैं, जिन्हें घटाकर हम 25,000 करेंगे. उनमें से कुछ सैनिक वापस देश लौटेंगे और कुछ अन्य स्थानों पर जाएंगे. उन अन्य स्थानों में से एक पोलैंड है.  बाकी स्थान यूरोप में हैं. इस फैसले से रूस को कड़ा संदेश जाएगा- ट्रंप  ट्रंप ने कहा कि जर्मनी पाइपलाइन से रूस से ऊर्जा खरीदने के लिए अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है. आप रूस को अरबों डॉलर दे रहे हैं और फिर हमसे रूस से अपनी रक्षा करने की उम्मीद करते हैं? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा है. मुझे लगता है कि जर्मनी के लोग भी इससे काफी नाखुश हैं. यह भी पढ़ें-  Weather Update: इन राज्यों में हो रही है झमाझम बारिश, जानें- किस राज्य में कब पहुंचेगा मॉनसून? आखिर कोरोनिल को लेकर कहां पर फंस गया पेंच? किन राज्यों ने लगाई रोक? जानिए कैसे मिलता है नई दवा का लाइसेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget