एक्सप्लोरर

Donald Trump Gaza Plan: डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर तैयार हुआ गाजा का मास्टर प्लान! इस तरह से बाहर निकाले जाएंगे 23 लाख फिलिस्तीनी

Donald Trump Gaza: डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पुनर्निर्माण के लिए फिलिस्तीनियों को बाहर निकालने का प्रस्ताव दिया है. इजरायल की ड्राफ्ट योजना से खुलासा हुआ है कि इस योजना पर काम भी शुरू हो गया है.

Donald Trump Gaza Reconstruction Plan: डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पुनर्निर्माण प्रस्ताव को कई लोगों ने मजाक समझा था, लेकिन इजरायल की ड्राफ्ट योजना से अब खुलासा हुआ है कि यह कोई मजाक नहीं था. बल्कि, इस योजना पर अमल की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज को पेश किए गए एक मसौदे में गाजा से फिलिस्तीनियों को बाहर निकालने की योजना बनाई गई है. इसमें रेमन हवाई अड्डा और अशदोद बंदरगाह जैसे स्थानों का उपयोग करने का प्रस्ताव दिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने फरवरी 2025 में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को बाहर निकालने और फिर से इसका पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव दिया था. ट्रंप ने कहा था कि गाजा के लोगों को "मानवीय हृदय वाले अन्य देशों" में बसाया जाना चाहिए, और इसका खर्च अमीर पड़ोसी देश उठाएंगे. हालांकि, मिस्र और जॉर्डन ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था.

इजरायल की ड्राफ्ट योजना में क्या है?
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की ड्राफ्ट योजना में गाजा से लोगों को निकालने के लिए पांच प्रमुख प्वाइंट्स की पहचान की गई है. गाजा और इजरायल के बीच पांच जमीनी क्रॉसिंग से लोगों को बाहर निकाला जाएगा. उन्हें रेमन एयरपोर्ट या अशदोद बंदरगाह तक ले जाया जाएगा, जहां से उन्हें किसी अन्य देश भेजने की योजना है. हालांकि, इन लोगों को किस देश में भेजा जाएगा, इस पर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.

गाजा पट्टी से फिलिस्तीनियों को निकालने की योजना
इस योजना के तहत, गाजा के लोगों को बसों के जरिए करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित हवाई अड्डा या बंदरगाह तक पहुंचाया जाएगा. वहां से उन्हें किसी अन्य देश में पुनर्वासित किया जाएगा. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना गाजा पर कब्जा करने का एक प्रयास है. एक बार गाजा से बाहर निकलने के बाद फिलिस्तीनियों के लिए वापस लौटना मुश्किल हो सकता है.

डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव की आलोचना
ट्रंप के इस प्रस्ताव की इजरायल के दक्षिणपंथी राजनेताओं ने समर्थन किया है, लेकिन इसे इजरायल की कई अरब पार्टियों और अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने खतरनाक और अमानवीय बताया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्रस्ताव गाजा का पुनर्निर्माण नहीं, बल्कि उस पर कब्जे की योजना है.

ये भी पढ़ें: World Most Powerful Passport: दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की हालत खराब, पाकिस्तान की जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget