एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, अब लेबर स्टेटिस्टिक्स चीफ को कर दिया बर्खास्त, जानें क्यों उठाया ये कदम?

Erica McEnterfer sacked: डोनाल्ड ट्रंप ने ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) की कमिश्नर एरिका मैकएंटरफर को बर्खास्त कर दिया है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि उन्होंने मासिक रोजगार आंकड़ों में राजनीतिक उद्देश्य से हेराफेरी की.

Erica McEnterfer sacked: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स (BLS) की कमिश्नर एरिका मैकएंटरफर को बर्खास्त कर दिया. ट्रंप ने उन पर बिना किसी सबूत के आरोप लगाया कि उन्होंने मासिक रोजगार रिपोर्ट में "राजनीतिक मकसद से" हेराफेरी की है. 

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई महीने की BLS रिपोर्ट में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में केवल 73,000 नौकरियों की वृद्धि दिखाई गई, जो कि विश्लेषकों की उम्मीद से काफी कम थी.

मई-जून के आंकड़ों में 2.58 लाख की कटौती
रिपोर्ट में बताया गया कि मई और जून महीने के पहले घोषित आंकड़ों में कुल मिलाकर 2.58 लाख नौकरियों की कटौती की गई है. इन संशोधनों के बाद पिछले तीन महीनों की हायरिंग दर महामारी के बाद की सबसे धीमी गति पर पहुंच गई है. ट्रंप ने इसे एक साजिश बताते हुए कहा, 'मेरे अनुसार आज के रोजगार आंकड़े हेराफेरी से तैयार किए गए ताकि रिपब्लिकन और मुझे नुकसान पहुंचे.'

'BLS की प्रक्रिया में दो बार संशोधन होता है'
हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार रोजगार आंकड़ों में संशोधन एक सामान्य प्रक्रिया है. BLS का प्रारंभिक मासिक अनुमान अधूरे आंकड़ों पर आधारित होता है, जिसे बाद में दो बार संशोधित किया जाता है और एक वार्षिक संशोधन फरवरी में किया जाता है. इसके बावजूद ट्रंप ने शुक्रवार को इन संशोधनों को "भयंकर गलती" करार दिया.

पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फायदा पहुंचाने का आरोप
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा, 'मैकएंटरफर ने कहा कि सिर्फ 73,000 नौकरियां जुड़ीं, लेकिन उससे भी बड़ी बात ये कि उन्होंने पिछले दो महीनों के आंकड़ों में 2.58 लाख की कटौती की. ऐसा पहले भी हुआ है, हमेशा नकारात्मक तरीके से.' ट्रंप ने आरोप लगाया कि यह सब कुछ 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया.

'नंबर फर्जी थे इसलिए मैंने उन्हें हटा दिया'
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि ये आंकड़े फर्जी थे, जैसे पहले भी चुनाव से पहले किए गए थे. इसलिए मैंने उन्हें (मैकएंटरफर को) हटा दिया और मैं समझता हूं कि मैंने सही फैसला लिया.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget