एक्सप्लोरर

आखिर क्या करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप, अब इस देश के बॉर्डर पर 1500 सैनिकों को तुरंत भेजने का दिया आदेश, कहीं भारत का कोई पड़ोसी देश तो नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की सीमा पर अवैध प्रवास को रोकने के लिए 1500 अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की घोषणा की है. इसकी वजह से हलचल पैदा हो गई है.

US-Mexico Border: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमेशा बॉर्डर सिक्योरिटी को अपनी प्राथमिकता में रखा है. इस संबंध में उन्होंने अब उन्होंने एक  देश की सरहद पर और अधिक अमेरिकी सैनिकों तो तुरंत भेजने का आदेश दिया है. यह देश अमेरिका के साथ बॉडर्र शेयर करता है. दरअसल ट्रंप ने मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर 1500 अतिरिक्त सैनिक भेजने का आदेश दिया है. यह कदम अवैध घुसपैठ और प्रवासियों के मुद्दों से निपटने के लिए उठाया गया है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार (22 जनवरी) को बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर इन सैनिकों की तैनाती की अनुमति दी है. इस फैसले के साथ मेक्सिको बॉर्डर पर एक्टिव-ड्यूटी सैनिकों की कुल संख्या बढ़कर 4000 हो जाएगी.

मेक्सिको बॉर्डर पर तैनात सैनिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद मेक्सिको बॉर्डर पर तैनात 1500 सैनिकों में 1000 सेना के जवान और 500 मरीन शामिल हैं. इन मरीन को पहले कैलिफोर्निया की जंगल की आग बुझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन अब उन्हें बॉर्डर पर तैनात किया जा रहा है. बॉर्डर पर तैनात सैनिक physical barriers को बनाने में मदद करेंगे. इसके अलावा वो बॉर्डर पर निगरानी भी रखने का काम करेंगे.

निर्वासन में मिलेगी मदद
कार्यवाहक रक्षा मंत्री रॉबर्ड सेल्सेस ने कहा कि ये सैनिक प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए उड़ानों में होमलैंड सुरक्षा विभाग की सहायता करेंगे. इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कार्यकाल के पहले ही दिन मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की थी. उन्होंने अवैध प्रवास को रोकने के लिए सीमा पर दीवार बनाने और सुरक्षा बढ़ाने का वादा किया था. यह कदम उसी नीति का हिस्सा है, जो उनकी "अमेरिका फर्स्ट" नीति को दर्शाता है.

अवैध प्रवास और सुरक्षा
मेक्सिको-अमेरिका सीमा पर अवैध प्रवासियों की बढ़ती संख्या ने अमेरिकी सरकार को सतर्क किया है. हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम राजनीतिक रूप से विवादित रहा है. जहां उनके समर्थकों ने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया, वहीं मानवाधिकार संगठनों ने इसे कठोर और प्रवासियों के अधिकारों का उल्लंघन बताया. मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि यह फैसला प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार को बढ़ावा देता है.

अमेरिका-मेक्सिको संबंधों पर असर
डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से अमेरिका और मेक्सिको के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंध और बिगड़ सकते हैं. ट्रंप प्रशासन के सीमा सुरक्षा उपायों को लेकर मेक्सिको ने कई बार असहमति जताई है. मेक्सिको सरकार ने इसे एकतरफा फैसला बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि सीमा पर सैन्य तैनाती से मुद्दों का समाधान नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: ग्रीनलैंड ने अब ट्रंप को ललकारा, प्रधानमंत्री म्यूत एगेडे बोले- हम अमेरिकन नहीं बनना चाहते अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल

Embed widget