एक्सप्लोरर

US का ईरान पर एक्शन, ट्रंप का एलान- कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे, कहा- हमले में किसी अमेरिकी की जान नहीं गई

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एलान किया कि वे ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे. वहीं ईरान के दावों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हमले में किसी भी अमेरिकी और इराकी की जान नहीं गई है. सैन्य बेस को थोड़ा नुकसान पहुंचा है.

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी गंभीर तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया. ट्रंप ने ईरान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि हमले में किसी अमेरिकी को नुकसान नहीं हुआ है. किसी भी शख्स की जान नहीं गई है. सैन्य बेस को थोड़ा नुकसान हुआ है. किसी भी ईराकी-अमेरिकी शख्स की जान नहीं गई है. हमारे पास पहले से वार्निंग सिस्टम थे, जिससे हमें फायदा हुआ.

ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे- ट्रंप

इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि हम ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. जब तक ईरान अपना रवैया बदलता नहीं है तब तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे. हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे. ईरान को परमाणु रास्ते से हटना होगा. ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिए जाएंगे.

कौन था कासिम सुलेमानी, जिसपर मर मिटने को तैयार है पूरा ईरान, जानिए सब कुछ

सुलेमानी को पहले ही मारा जाना चाहिए था

ट्रंप ने अमेरिका की सेना को सलाम किया. उन्होंने कहा कि हमने आतंकी कासिम सुलेमानी को मार गिराया. सुलेमानी कई हमलों का मास्टरमाइंड था. उसने अमेरिकी सैनिकों के हत्या की साजिश रची. उसने हिजबुल्लाह को आगे बढ़ाया. सुलेमानी को पहले ही मार गिराया जाना चाहिए था. ट्रंप ने कहा कि जर्मनी, रूस और चीन को साथ आना होगा. उन्होंने कहा कि हमने अल बगदादी को मार गिराया और आईएसआईएस का खात्मा किया.

अमेरिका शांति को गले लगाने के लिए तैयार है

मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अब हमें मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है. राष्ट्रपति ने कहा, ''मैं ईरान के नेताओं को कहना चाहता हूं कि अगर आप अच्छा भविष्य चाहते हैं तो हमें शांति के रास्ते पर चलना होगा. हम चाहते हैं कि आपका भविष्य अच्छा हो. अमेरिका शांति को गले लगाने के लिए तैयार है.'' ट्रंप ने कहा कि ईरान नरम मालूम हो रहा है, जो कि सभी पक्षों के लिए अच्छी बात है.

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा- हम अमेरिका से नहीं डरते

हम अपने हथियार इस्तेमाल नहीं करना चाहते

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक ईरान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहेगा तब तक मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता कायम नहीं हो सकती. हम कई हाइपरसोनिक मिसाइल बना रहे हैं. असल बात ये है कि हमारे पास बेहतरीन मिलिट्री और हथियार है. हालांकि इसका ये मतलब नहीं है कि हमें इसका इस्तेमाल करना है. हम इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते.

बता दें कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय समय के अनुसार साढ़े नौ बजे होने वाली थी लेकिन आधे घंटी की देर से शुरू हुई. गौरतलब है कि ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है और इसमें कई लोगों की जान गई है. इसके बाद आज ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget