एक्सप्लोरर

अमेरिका भी बैन करने जा रहा है टिकटाक, चीन हुआ आगबबूला, कह दी बड़ी बात

US passed a bill to ban TikTok: चीनी प्रवक्ता का कहना है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि टिकटाक अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा है.

US passed a bill to ban TikTok: अमेरिका में चीनी सोशल मीडिया ऐप टिकटाक पर बड़ा फैसला लिया गया है. बुधवार (13 मार्च 2024) को वहां की निचली सदन प्रतिनिधि सभा में इस ऐप पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. इसके बाद से चीनी सरकार बौखलाई हुई है. वहां के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. 

चीनी प्रवक्ता का कहना है कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि टिकटाक अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा है. वह हमसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में खीज में बस यह फैसला लिया गया है. 

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की ओर से टिकटाक के सामने 2 विकल्प रखे गए थे. पहले विकल्प के मुताबिक आगामी 6 महीने में इस सोशल मीडिया ऐप को उन्हें बेच दिया जाए. नहीं तो वह अमेरिका में इसे प्रतिबंधित कर देंगे. उन्होंने दूसरे विकल्प को चुना है.

बता दें यह कोई पहला मामला नहीं जब टिकटाक ऐप को सुरक्षा के लिहाज से किसी देश ने प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है. अमेरिका से पहले भारत, यूरोपीय यूनियन और कनाडा जैसे देश सुरक्षा का हवाला देते हुए इस ऐप को अपने यहां बैन कर चुके हैं. 

इससे पहले प्रतिनिधि सभा में अमेरिकी सांसदों ने भारत का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि उन्होंने 2020 में ही इस ऐप के खतरे को महसूस करते हुए प्रतिबंधित कर दिया था. हमारे यहां अभी इसपर विचार हो रहा है. 

इस दौरान कुछ अमेरिकी सांसदों ने तर्क व्यक्त करते हुए कहा कि बाइटडांस चीनी सरकार के नियंत्रण में आती है. ऐसे में अगर वह चाहें तो अमेरिकी टिकटाक यूजर्स के डाटा को खंगाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Maldives News: मालदीव ने भारत से सटी समुद्री सीमा पर उड़ाया तुर्की का किलर ड्रोन, जानें क्यों इंडिया के लिए है खतरे की घंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget