एक्सप्लोरर

अमेरिकी संसद ने बफेलो, उवाल्दे गोलीबारी के बाद बंदूक नियंत्रण विधेयक किया पारित

इस विधेयक के कानून बनने की संभावना लगभग न के बराबर है क्योंकि सीनेट का ध्यान मनसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार लाने, सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और पृष्ठभूमि की जांच बढ़ाने पर केंद्रित है.

अमेरिकी संसद ने बफेलो, न्यूयॉर्क और उवाल्दे, टेक्सास में हाल में सामूहिक गोलीबारी के जवाब में बुधवार को व्यापक बंदूक नियंत्रण विधेयक पारित किया. इस विधेयक में अर्द्ध-स्वचालित राइफल खरीदने के लिए आयु सीमा बढ़ाने और 15 गोलियों से अधिक की क्षमता वाली मैगजीन की बिक्री पर प्रतिबंध का प्रावधान है.

इस विधेयक के कानून बनने की संभावना लगभग न के बराबर है क्योंकि सीनेट का ध्यान मनसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सुधार लाने, सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने और पृष्ठभूमि की जांच बढ़ाने पर केंद्रित है. लेकिन सदन के इस विधेयक से डेमोक्रेटिक सांसदों को नवंबर में मतदाताओं के लिए एक नीति तैयार करने का मौका मिलेगा, जहां वे अपनी नीतियों को पेश कर सकते हैं.

सदन की एक समिति में हाल में हुई गोलीबारी के पीड़ितों और परिवार के सदस्यों की हृदय विदारक गवाही के बाद यह विधेयक पारित किया गया है. गवाहों में 11 साल की लड़की मियाह सेरिलो भी शामिल रही, जिसने उवाल्दे के एलीमेंट्री स्कूल में अपने मृत सहपाठी का खून अपने शरीर पर लगा लिया ताकि वह गोली मारे जाने से बच जाए.

सदन की नेता नैंसी पेलोसी ने कहा, ‘‘यह घिनौना है, यह घिनौना है कि हमारे बच्चों को लगातार डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है.’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह विधेयक सीनेट में जाएगा जहां रिपब्लिकन अपने विरोध पर अड़े हुए हैं.

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव करीन ज्यां-पियरे ने सदन के विधेयक की प्रशंसा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘हम जिंदगियों को बचाने और परिवारों के लिए एकजुटता व्यक्त करने के वास्ते दोनों दलों के साथ मिलकर कठिन परिश्रम करते रहेंगे.’’

यह भी पढ़ें:
India China Relations: टॉप यूएस जनरल ने कहा- लद्दाख सीमा के पास चीनी गतिविधियां 'आंख खोलने' वाली

Iran ने संयुक्त राष्ट्र के दो परमाणु निगरानी कैमरे बंद किए, क्या है Tehran की रणनीति?

ट्विटर बिना किसी फेरबदल के करोड़ों दैनिक ट्वीट संबंधी आंकड़े मस्क के साथ करेगा साझा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget