एक्सप्लोरर

US News: अमेरिका ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक का किया परीक्षण, जानें इस हथियार की दौड़ में कौन है आगे?

US News: अमेरिका ने इस परीक्षण के जरिए हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियों, क्षमताओं और प्रोटोटाइप सिस्टम का प्रदर्शन किया है. हाइपरसोनिक मिसाइलें ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक तेज गति से उड़ सकती हैं.

US News: दुनिया भर में हथियारों की नई तकनीक विकसीत करने की होड़ लगी है. इस बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. अमेरिकी नौसेना ने एक बयान में कहा कि वर्जीनिया के वॉलॉप्स में नासा की देखरेख में ये परीक्षण किया गया है. इसे नौसेना द्वारा डिजाइन की गई सामान्य हाइपरसोनिक मिसाइल के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है. हालांकि अमेरिका के परीक्षण से पहले इस नई तकनीक प्रणाली को चीन और रूस अपना चुका है. अमेरिका ने इस परीक्षण के जरिए हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियों, क्षमताओं और प्रोटोटाइप सिस्टम का प्रदर्शन किया है. हाइपरसोनिक मिसाइलें, पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों की तरह, ध्वनि की गति से पांच गुना अधिक तेज गति से उड़ सकती हैं. ये सामान्य वैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में अधिक विकसीत हैं और आसमान में दुश्मन का आसानी से पता लगा सकती है जिससे उनका बचना मुश्किल होता है.

निरस्त्रीकरण सम्मेलन में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत रॉबर्ट वुड ने इस हफ्ते की की शुरुआत में उन रिपोर्टों के बाद चिंता व्यक्त की थी कि चीन ने अगस्त में परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया था. वुड ने कहा कि हम इस बात से बहुत चिंतित हैं कि चीन हाइपरसोनिक मोर्चे पर क्या कर रहा है. वुड ने कहा कि रूस के पास भी हाइपरसोनिक तकनीक है जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस क्षेत्र में एक सैन्य क्षमता विकसित करने से पीछे हटना शुरू कर दिया था लेकिन अब उसके पास कोई विकल्प नहीं था और अपने बचाव के लिए एक तरीका निकालना जरूरी था. हाइपरसोनिक तकनीक में कौन से अन्य एप्लिकेशन और रक्षात्मक अनुप्रयोग लाए जा सकते हैं. इस पर भी काम जारी है.

लक्ष्य चूक गया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने हाल ही में एक हाइपरसोनिक मिसाइल लॉन्च की थी जिसने लैंडिंग से पहले ग्रह का एक सर्किट पूरा कर लिया लेकिन उसका लक्ष्य चूक गया था. इससे पहले चीन ने 2019 में एक हाइपरसोनिक मध्यम दूरी की मिसाइल, DF-17 का अनावरण किया, जो लगभग 2,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली थी. ये अपनी साथ परमाणु हथियार भी ले जा सकती है. हालांकि काफी आलोचना के बाद चीन ने जोर देकर कहा कि परीक्षण एक मिसाइल के बजाय एक अंतरिक्ष यान के लिए एक नियमित परीक्षण था.

बताया जाता है कि रूस ने हाल ही में एक पनडुब्बी से एक हाइपरसोनिक मिसाइल जिरकोन लॉन्च किया और 2019 के अंत से हाइपरसोनिक परमाणु-सक्षम अवनगार्ड मिसाइलों को तैनात किया है. अवनगार्ड बहुत ही विकसित मिसाइल है जो दुश्मन को पल भर में धाराशायी कर सकता है. बहरहाल चीन और रूस के विकसित हथियारों को देखते हुए अमेरिका भी काफी सतर्क है और वो भी इस दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहता. लिहाजा वो इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर इसे ले रहा है. पेंटागन 2025 तक अपने पहले हाइपरसोनिक हथियारों को तैनात करने की उम्मीद कर रहा है.

PM Modi Address: पीएम मोदी ने कहा-अब बढ़ रही मेड इन इंडिया की ताकत, स्वदेशी चीजें खरीदने को दें तरजीह, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में जोरदार भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 की तीव्रता, JMA ने जारी किया अलर्ट
जापान में जोरदार भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.1 की तीव्रता, JMA ने जारी किया अलर्ट
ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका का अटैक, नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किया वीडियो
ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका का अटैक, नेवी और एयरफोर्स ने दागीं मिसाइलें, CENTCOM ने जारी किया वीडियो
Iran US Conflict: अमेरिका के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, कुवैत से बहरीन तक US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप की धमकी की उड़ाईं धज्जियां
अमेरिका के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, कुवैत से बहरीन तक US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें
भारत का सेशेल्स को गिफ्ट, PM मोदी ने सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर पर फोकस
भारत का सेशेल्स को गिफ्ट, PM मोदी ने सौंपा मेड इन इंडिया पेट्रोल वेसल, हिंद महासागर पर फोकस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Video: अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
Moong Dal Cheela Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget