एक्सप्लोरर

Nevada Medical Plane: US के नेवाडा में मेडिकल प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत

Medical Plane: मेडिकल प्लेन सर्विस वालों ने बताया कि प्लेन पर पायलट के अलावा, एक नर्स, एक पैरामेडिक, एक मरीज और मरीज के परिवार एक सदस्य मौजूद था.

Nevada Medical Plane Crash: अमेरिका के नेवाडा में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन क्रैश हो गया. मेडिकल प्लेन पर कुल पांच लोग मौजूद थे. इस प्लेन क्रैश में मौजूद सभी 5 लोगों की मौत हो गई है. इस बात की जानकारी मेडिकल इमरजेंसी में एयर एंबुलेंस सर्विस देने वाले प्रोवाइडर ने दी.

Regional Emergency Medical Services Authority (REMSA) ने एक बयान जारी किया कि प्लेन अचानक शुक्रवार (24 फरवरी) को एयर ट्रैफिक के रडार से गायब हो गया, जिस वक्त मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन रडार से गायब हुआ उस वक्त वो कैलिफोर्निया से सटे नेवाडा के बॉर्डर के पास स्टेजकोच शहर के एयर स्पेस में मौजूद था.

प्लेन में मौजूद लोग

वहीं आगे बयान में REMSA ने बताया कि हमें यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि हमें सेंट्रल लियोन काउंटी फायर डिपार्टमेंट से पुष्टि मिली है कि मेडिकल ट्रांसपोर्ट प्लेन पर सवार पांच लोगों में से कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है. REMSA ने बताया कि प्लेन पर पायलट के अलावा, एक नर्स, एक पैरामेडिक, एक मरीज और मरीज के परिवार एक सदस्य मौजूद थे.

दुर्घटना के बारें में स्थिति साफ नहीं

हालांकि अब तक दुर्घटना के बारें में स्थिति साफ नहीं हो पाई है. वहीं अमेरिका के पश्चिमी तट पर एक विंटर स्टॉर्म आया है, जिसकी वजह से आस -पास मौजूद ऊंचे पहाड़ों पर कई फीट ऊंची बर्फ जम चुकी है और यहां तक ​​​​कि दक्षिणी कैलिफोर्निया में आमतौर पर गर्म रहने वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है. PowerOutage.us ट्रैकर के अनुसार, कैलिफोर्निया में लगभग 100,000 लोगों को शनिवार (25 फरवरी) को तूफान की वजह से बिना बिजली के रात गुजारनी पड़ी.

प्रमुख रोड भी भारी बर्फबारी की वजह से बंद हो चुकी है, जिससे आने-जाने वाले रास्ते बंद हो चुके हैं. इसमें अंतरराज्यीय रोड शामिल है, जो मुख्य रूप से उत्तर-दक्षिण राजमार्ग है. ये मैक्सिको, कैलिफोर्निया, पैसिफिक नॉर्थवेस्ट और कनाडा को जोड़ता है.

ये भी पढ़ें:US China Tension: मिसाइलों से लैस चीनी विमान ने अमेरिकी जेट का रोका रास्ता, पायलट ने दी खुलेआम धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget