एक्सप्लोरर

McDonald's से अधूरा आया ऑर्डर तो रेस्टोरेंट में धरने पर बैठ गया शख्स, फिर किया ये काम

US Mcdonalds Deliver Half Order:ऑर्डर अधूरा मिलने पर  डेविड करीब दो घंटे तक  मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट पर ही बैठे रहे. बाद में मामले को पुलिस ने आकर निपटाया.

US Mcdonalds Deliver Half Order: हम सब अपने पसंदीदा रेस्तरां से खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि कभी आपको कोई गलत या अधूरा ऑर्डर मिला हो? ऐसा ही मामला इंग्लैंड के डेविड शेफर्ड नाम के व्यक्ति के साथ हुआ. डेविड शेफर्ड अपने गलत ऑर्डर मिलने की वजह से इतना गुस्सा हो गए कि वह कैंट के पास चेस्टफील्ड ड्राइव-थ्रू के काउंटर पर ही रुक गए. साथ ही शेफर्ड जिद पर अड़ गए कि जब तक उन्हें अपना ऑर्डर नहीं मिलेगा तब तक वह वहां से हिलेंगे नहीं. 

मेट्रो वेबसाइट के मुताबिक डेविड चार बच्चों के पिता है. उन्होंने £80 का ऊबर ईट्स से खाना ऑर्डर किया, लेकिन जब उसका ऑर्डर घर पहुंचा तब उसमें फ्राइज नहीं थे और ड्रिंक भी आधी थी. इसे देखकर डेविड को गुस्सा आ गया. जिसकी वजह से उन्होंने धरना दे दिया.

कंपनी ने कर दिया नजरअंदाज
जानकारी के मुताबिक डेविड ने कहा कि अगर कोई ऊबर से ऑर्डर करता है तो उसे कंपनी से सामान को रिटर्न करने के लिए कंप्लेंट करनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि उनकी डिलीवरी मैक्डोनाल्ड्स से थी. डेविड ने रेस्टोरेंट में जाकर शिकायत करने की योजना बनाई. जिसके बाद वह मैक्डोनाल्ड्स के ड्राइव थ्रू में पहुंचे और शिकायत की, लेकिन कंपनी ने अपनी पॉलिसी के खिलाफ कहते हुए इसे नजरअंदाज कर दिया. जिसकी वजह से उन्होंने तय किया कि वह रेस्टोरेंट पर ही धरना देंगे. 

डेविड करीब दो घंटे तक वहीं अपने बच्चों के साथ बैठे रहे. इसके बाद उन्होंने अपनी कार मैक्डोनाल्ड्स के ड्राइव थ्रू में पार्क कर दी जिसकी वजह से लोगों को करीब 1 घंटे दिक्कत का सामना करना पड़ा. मामले को पुलिस ने आकर निपटाया. पुलिस ने रात करीब 11 बजे कार को हटाया. पुलिस से रेस्टोरेंट ने डेविड के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन डेविड ने कोई हंगामा नहीं किया था, जिसकी वजह से पुलिस ने मामला रफा दफा कर दिया. 

ये भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: 'पार्टी मेरे अलावा दूसरे को टिकट...', कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता की पार्टी को नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget