एक्सप्लोरर

US Shooting: 18 लोगों को गोलियों से भूना, अब 48 घंटे बाद आरोपी की मिली लाश, पुलिस को आत्महत्या का शक

US Maine shootings: लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घात उतारने वाला वाला आरोपी खुद मृत पाया गया. आरोपी संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई है.

US Shooting: अमेरिकी राज्य मेन के लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घात उतारने वाला वाला आरोपी खुद मृत पाया गया. संदिग्ध आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के तौर पर हुई थी. पुलिस बीते 48 घंटे से आरोपी की तलाश कर रही थी. पुलिस को शक है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारी है. हालांकि, पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.  

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि शव को देख ऐसा ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत खुद को मारी गई बंदूक की गोली से हुई है. बता दें कि अमेरिका के मेन के लेविस्टन में गुरुवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 18 लोग मारे गए थे. जबकि 13 लोग घायल हुए थे. रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को कार्ड का शव लिस्बन शहर के पास एक जंगल में मिला. 

गवर्नर ने की शव मिलने की पुष्टि 

मेन गवर्नर जेनेट मिल्स शुक्रवार देर रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह जानकर राहत की सांस ले रहा हूं कि रॉबर्ट कार्ड अब किसी के लिए खतरा नहीं है." सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त माइकल सॉसचुक ने पुष्टि की कि कार्ड का शव शुक्रवार शाम लगभग 7.45 बजे ईटी में पाया गया. गौरतलब है कि लेविस्टन में अंधाधुंध फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना से रिटायर्ड था.

इसके साथ ही वह मानसिक तौर पर बीमार था. ऐसे में उसे मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी. जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया . 

स्थानीय निवासियों के लिए जारी की गई थी चेतावनी

कार्ड की कार लेविस्टन में हत्या स्थल से लगभग आठ मील दूर पाई गई थी. ऐसे में अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों के लिए चेतावनी जारी किया था. साथ ही सैकड़ों कानून प्रवर्तन कर्मी उसकी तलाश कर रहे थे. एआर-15 असॉल्ट राइफल से लैस रॉबर्ट कार्ड की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं.

ये भी पढ़ें: Iran Army: मिडिल ईस्ट में तीसरे विश्वयुद्ध की घंटी ! 200 हेलीकॉप्टर के साथ ईरान ने शुरू किया युद्धाभ्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget