एक्सप्लोरर

आंसू गैस, नारेबाजी और मेक्सिन झंडा... अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इमिग्रेशन रेड के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन; भड़क गए ट्रंप

लॉस एंजिल्स में ICE छापों के बाद शुरू हुए प्रदर्शन और हिंसा के चलते ट्रंप प्रशासन ने 2000 नेशनल गार्ड तैनात किए है. जिसका बड़े स्तर पर विरोध किया जा रहा है.

US Immigration Protest: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में शुक्रवार और शनिवार (6-7 जून 2025) को पैरामाउंट प्रदर्शनकारियों और संघीय एजेंटों के बीच टकराव देखने को मिला है. अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) की ओर से की गई छापेमारी के जवाब में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, जिन्होंने 'ICE बाहर निकलो जैसे नारों' को तख्तियों पर लिखकर विरोध जताया.

प्रदर्शनकारियों ने स्मार्टफोन पर फुटेज रिकॉर्ड किए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी मैक्सिकन झंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था. ऑनलाइन वीडियो में दिखाया गया कि प्रदर्शनकारियों और संघीय एजेंटों के बीच बढ़ते तनाव के कारण बुलेवार्ड का एक हिस्सा बंद करना पड़ा.

ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई: 2,000 नेशनल गार्ड की तैनाती 

टकराव की घटनाओं के बाद ट्रंप प्रशासन ने शनिवार (7 जून 2025) को 2,000 नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती की घोषणा की. ट्रंप के सीमा प्रमुख टॉम होमन ने फॉक्स न्यूज पर इसकी पुष्टि की है, जिसका मकसद फ्रेडरल एजेंटों की सहायता करना और भीड़ नियंत्रण को मजबूत करना था. राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अगर कैलिफोर्निया के गवर्नर और लॉस एंजिल्स के मेयर अपना काम नहीं कर सकते तो संघीय सरकार हस्तक्षेप करेगी. इस बयान से स्पष्ट है कि संघीय सरकार अब राज्य की बजाय अपनी शर्तों पर कार्रवाई करने की मंशा रखती है.

ट्रंप के फैसले पर कैलिफोर्निया का क्या रिएक्शन? 

कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजम ने ट्रंप प्रशासन की इस कार्रवाई को जानबूझकर भड़काऊ करार दिया. उनका मानना है कि यह कदम स्थिति को शांत करने के बजाय और अधिक उकसाने वाला है. राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की नजरिए में संघीय बलों की भारी मौजूदगी और हथियारों से लैस सैनिकों की तैनाती एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के समान है, जो राज्य की सुरक्षा स्थिति को लेकर सवालिया निशान खड़ा करता है.

पैरामाउंट में सबसे बड़ा टकराव 

सबसे बड़ा टकराव पैरामाउंट में हुआ, जहां ICE के छापों के बाद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए. संघीय एजेंटों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस और फ्लैशबैंग का उपयोग किया. स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारी एक संघीय सुविधा के बाहर एकत्र हुए, जहां उन्होंने पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और कुछ वाहनों के टायर काटे गए. यह अशांति शुक्रवार को हुई 44 गिरफ्तारी और ICE की तरफ से लक्षित आव्रजन छापों के सीधे परिणामस्वरूप उभरी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी चुनाव से पहले शामली में निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget