एक्सप्लोरर

FIFA वर्ल्डकप कवर करते समय अमेरिकी पत्रकार की मौत, LGBTQ के समर्थन में पहनी थी सतरंगी टीशर्ट

US journalist Grant Wahl: मृतक पत्रकार को कुछ दिन पहले ही रेनबो टीशर्ट पहनने के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

US Journalist Dies in Qatar: कतर में चल रहा फीफा विश्वकप (FIFA World Cup 2022) पहले दिन से ही सुर्खियों में है. अब फीफा कवर गए अमेरिकी पत्रकार की मौत ने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है. अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाहल (US journalist Grant Wahl) की कतर में संदिग्ध मौत हो गई. इससे पहले उन्हें कतर की पुलिस ने LGBTQ समुदाय के समर्थन में रेनबो टीशर्ट पहनने के लिए हिरासत में लिया था.

अमेरिकी पत्रकार के भाई एरिक ने उनकी मौत की खबर पुष्टि की है. एरिक ने अपने भाई की संदिग्ध मौत पर सवाल उठाते हुए कतर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. बता दें कि ग्रांट वाहल इस शुक्रवार (09 दिसंबर) को लुसैल आइकोनिक स्टेडियम में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच कवर कर रहे थे. मैच के दौरान ही वे अचानक ही अपनी सीट से गिर पड़े. 

मृतक पत्रकार के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक पत्रकार के भाई एरिक ने कतर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरा भाई अभी मरा है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया और मैं मदद के लिए भीख मांगता हूं." एरिक ने कहा, "मेरा भाई सेहतमंद था. उसने मुझे बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया और मैं मदद के लिए भीख मांगता हूं." एरिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में ये बातें कहीं.

मृतक पत्रकार ने भाई के लिए पहनी थी रेनबो टीशर्ट

मृतक पत्रकार के भाई एरिक ने कहा, "मेरा नाम एरिक वाहल है. मैं सिएटल, वाशिंगटन में रहता हूं और मैं ग्रांट वाहल का भाई हूं. मैं समलैंगिक हूं. मेरे कारण ही मेरे भाई ने विश्वकप में रेनबो टीशर्ट पहनी थी. उसने मुझे बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है. मुझे विश्वास है कि उसे मारा गया है. हम अभी भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं."

अमेरिकी फुटबॉल ने पत्रकार के निधन पर दुख जताया

अमेरिकी फुटबॉल की तरफ से ग्रांट की मौत पर दुख जताया गया. अमेरिकी फुटबॉल ने कहा, "ग्रांट वाहल के निधन से पूरा अमेरिकी फुटबॉल परिवार दुखी है. ग्रांट की पत्रकारिता को अमेरिकी फुटबॉल प्रेमी को पसंद करते थे. इस खेल, खिलाड़ी, कोच और कई हस्तियों से जुड़ी रोचक कहानियों के लिए भी उन पर भरोसा किया जा सकता था, जो फुटबॉल को किसी भी खेल से अलग बनाती हैं."

ये भी पढ़ें-Iran Row: कौन है ईरान का वो 23 साल का लड़का जिसे दी गई फांसी? सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget