एक्सप्लोरर

अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया करारा झटका, TRF को घोषित किया आतंकी संगठन, पहलगाम हमले का माना जिम्मेदार

Pahalgam Attack: अमेरिका ने आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ की नींद उड़ाने वाला काम कर दिया है. उसने टीआरएफ को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है.

अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी मंसूबों को करारा झटका दिया है. उसने द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है. TRF पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का ही संगठन है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी है. अहम बात यह भी है कि अमेरिका ने TRF को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार भी माना है. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी.

'द हिंदू' की एक खबर के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने TRF को लश्कर का मुखौटा बताया है. इसका मुख्यालय पाकिस्तान में है और वहीं से ऑपरेट भी होता है. लश्कर अभी तक कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दे चुका है. अमेरिका ने पहलगाम हमले के तुरंत बाद कहा था कि वह आतंक की लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है.

TRF ने ली थी पहलगाम हमले की जिम्मेदारी

रुबियो ने कहा कि TRF को आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करने की सोच को दर्शाता है. इससे यह भी पता चलता है कि हम आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए और पहलगाम हमले के न्याय के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं. TRF ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी. इसे अमेरिका ने 2008 में हुए मुंबई हमले के बाद भारत में नागरिकों के लिए सबसे घातक आतंकी संगठन करार दिया था.

पाकिस्तान को करारा झटका

TRF के आतंकवादी संगठन घोषित होने के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान आतंकियों को पालने के लिए काफी मेहनत करता है और वह इनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ करता है. अब TRF पर कड़े प्रतिबंध भी लग सकते हैं. वह कश्मीर में सुरक्षा बलों पर कई बार अटैक भी करवा चुका है. अमेरिका ने यह भी माना है कि TRF भारतीय सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों से जुड़ा है. 

बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था. इस दौरान से 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget