एक्सप्लोरर

अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को विजेता के रूप में दी मान्यता

राष्ट्रपति चुनाव के बाद बदलाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व जीएसए का है. मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर खुद को चुनाव विजेता कहते आ रहे थे.

वाशिंगटन: अमेरिका की एक सरकारी एजेंसी ने बदलाव को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया के लिए पड़ रहे दबाव के बीच आखिरकार राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता के रूप में मान्यता प्रदान कर दी. जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन (जीएसए) की प्रशासक एमिली मर्फी के बहुप्रतीक्षित निर्णय के बाद अब आगामी बाइडन टीम की संघीय संसाधनों, विभिन्न संघीय एजेंसियों और खुफिया जानकारियों तक पहुंच होगी.

राष्ट्रपति चुनाव के बाद बदलाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व जीएसए का है. मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर खुद को चुनाव विजेता कहते आ रहे थे. अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडन थे.

पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से मर्फी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से आलोचना का सामना करती आ रही थीं. आलोचकों का कहना था कि बदलाव की प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने में विलंब के चलते कोविड-19 और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर आगामी बाइडन प्रशासन के प्रयास बाधित हो रहे हैं.

मर्फी ने आखिरकार बाइडन के नाम ‘मान्यता पत्र’ में लिखा कि ट्रंप प्रशासन बदलाव की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है. पत्र प्रशासन द्वारा ट्रंप की हार स्वीकार किए जाने की दिशा में पहला कदम है.

यह खबर ऐसे समय आई है जब अब तक हार स्वीकार न करनेवाले ट्रंप ने ट्वीट किया कि वह जीएसए और अपने प्रशासन में अन्य को राष्ट्रपति की शक्ति के औपचारिक स्थानांतरण के लिए ‘‘शुरुआती प्रोटोकॉल’’ शुरू करने की सिफारिश कर रहे हैं.

ट्रंप ने जहां यह कहा कि इस कदम की उन्होंने सिफारिश की, वहीं मर्फी ने कहा कि उन्होंने कानून और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लिया है. इस बीच, बाइडन टीम ने बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने का स्वागत किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget