एक्सप्लोरर

US Jet Crash: जापान के बाद अब दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमान हुआ हादसे का शिकार, ट्रेनिंग के दौरान F-16 जेट क्रैश

US Fighter Jet Crashes: जापान के बाद अब दक्षिण कोरिया में एक अमेरिकी विमान हादसे का शिकार हो गया. यह हादसा ट्रेनिंग के दौरान हुआ लेकिन गनीमत यह रही कि विमान का पायलट सुरक्षित बच गया

U.S. F-16 jet Crash: दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक अमेरिकी विमान ट्रेनिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें विमान का पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया. योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुए अमेरिकी विमान की पहचान एफ-16 फाइटर जेट के रूप में हुई है. 

रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना कथित तौर पर गनसन में संयुक्त राज्य वायु सेना अड्डे के पास हुई. एजेंसी ने पीले सागर के पानी का जिक्र करते हुए बताया, "जेट सियोल से 178 किलोमीटर दक्षिण में गनसन में एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया." योनहाप ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पायलट जेट से बाहर निकल गया और उसे बचा लिया गया. 

मई में ट्रेनिंग के दौरान हुआ था ऐसा ही हादसा 

अमेरिकी विमान के दुर्घटना के संबंध में दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने फ़िलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है. दक्षिण में स्थित अमेरिकी सैनिकों की देखरेख करने वाले यूनाइटेड स्टेट्स फोर्सेज कोरिया ने भी अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. गौरतलब है कि इससे पहले मई में, सियोल के दक्षिण में एक कृषि क्षेत्र में नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक अमेरिकी F-16 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दौरान भी पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया था और उसकी जान बच गई थी.

अभी जापान में भी हुआ था विमान हादसा 

बता दें कि अमेरिका दक्षिण कोरिया का प्रमुख सुरक्षा सहयोगी है. ऐसे में इसे उत्तर कोरिया से बचाने के लिए यहां वाशिंगटन ने लगभग 28,500 अमेरिकी सैनिक यहां तैनात किए हैं. मालूम हो कि अभी बीते 29 नवंबर को जापान में अमेरिकी सेना का विमान CV-22 ऑस्प्रे क्रैश हो गया था. हादसे के दौरान विमान में 6 अमेरिकी सैनिक सवार थे. ऐसे में सभी की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद अमेरिका ने अपने ऑस्प्रे विमान के बेड़े की उड़ान पर रोक लगा दी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget