एक्सप्लोरर

US Elections Result: एरिजोना के नतीजों ने ट्रंप की उम्मीदों को दिया बड़ा झटका

मक्केन के करीबी सलाहकार रहे माइक मर्फी ने कहा कि ट्रंप की हार ने ज़ॉन मक्केन का बदला ले लिया जिनके साथ उनके काफी तल्ख संबंध रहे.

वाशिंगटन डीसी: एरिजोना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया है. कांटे को मुकाबले में 11 इलेक्टोरल मतों वाला एरिजोना लाल से नीला होता दिख रहा है. यानी ये अब डेमोक्रेटिक पार्टी के पाले में जाता नजर आ रहा है. रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे जॉन मक्केन के इस सूबे में पार्टी को इतना तकड़ा झटका लगा है कि वह सिनेट की अपनी पारंपरिक सीट से खड़ी हुआ मार्था मैक्सैली और एक अहम कांग्रेस की सीट भी हार गए हैं.

ज़ॉन मैक्केन समर्थकों की ट्रंप से नाराज बड़ी वजह

राष्ट्रपति पद के लिए 2016 के मुकाबले में हिलेरी क्लिंटन को करीब 4 फीसद मतों के अंतर से पछाड़ा था. लेकिन अबकी बार लातीनो मतदाताओं की नाराजगी ने ट्रंप को सूबे में चित कर दिया. यह भी माना जा रहा है कि एरिजोना में ट्रंप को मिले इस झटके के पीछे डेमोक्रेटिक या जो बाइडन की ताकतवर सेंध के साथ साथ  रिपब्लिकन पार्टी में दिवंगत ज़ॉन मैक्केन समर्थकों की ट्रंप से नाराजगी भी एक बड़ी वजह थी.

ट्रंप की हार ने ज़ॉन मैक्केन का बदला ले लिया- माइक मर्फी

मक्केन के करीबी सलाहकार रहे माइक मर्फी ने कहा कि ट्रंप की हार ने ज़ॉन मक्केन का बदला ले लिया जिनके साथ उनके काफी तल्ख संबंध रहे. ट्रंप ने वॉर हीरो रहे मक्केन की मौत पर झंडा झुकाए जाने से जिस तरह इनकार किया उसको लेकर बीते दिनों एक अज्ञात ओप-एड आलेख भी लिखा गया था.

कोविड 19 संकट की मार ने भी डाला असर

एरिजोना में ट्रंप के हारने का का एक बड़ा कारण राज्य में करीब 24 फीसद की वोट हैसियत रखने वाले युवा लातिनो मतदाता हैं. इसके अलावा राज्य में उम्रदराज स्पैनिश भाषी हिस्पैनिक आबादी पर हुई कोविड 19 संकट की मार ने भी असर डाला. एरिजोना की सबसे बड़ी काउंटी मेरिकोपा में कोरोना के सबसे ज्यादा एक लाख 61 हजार से ज्यादा आंकड़े आए.

वहीं मेरिकोपा और प्राइमा कांउटी के मतदाताओं के चलते रिपब्लिकन पार्टी की मार्था मैकसैली चुनाव हार गई. बीते कुछ समय में राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों के कारण एरिजोना में वामपंथी रुझान भी बढ़ा है.

यह भी पढ़ें-

US Elections Result: जानें अभी कितने राज्यों के नतीजे नहीं आए, ट्रंप और बाइडेन कहां-कहां जीते

जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने कहा, 'विरोधियों को नहीं मानूंगा दुश्मन, सभी का राष्ट्रपति बनूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget