एक्सप्लोरर

US Election Result 2024: अगर कमला हैरिस बनीं राष्ट्रपति तो वो होगा जो अमेरिका में 235 सालों के इतिहास में नहीं हुआ

US Election Result 2024: अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतती हैं तो वह दूसरी ब्लैक शख्स होंगी जो अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगी.

US Election Result 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कौन जीतेगा ये तय होना अभी बाकी है. डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस दोनों जीत का दावा कर रहे हैं. तस्वीर कुछ वक्त बाद साफ होगी कि अगले चार साल के लिए अमेरिका की बागडोर किसके हाथों में रहने वाली है, लेकिन अगर इस बार डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस जीतती हैं तो अमेरिकी चुनावी इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड बन जाएगा.

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के 235 सालों के इतिहास पर नजर डालें तो आजतक कोई महिला विजेता नहीं बन सकी. विक्टोरिया वुडहुल 1872 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली महिला थीं. 

कमला हैरिस से पहले साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति की रेस में थीं लेकिन वो हार गई थीं.उन्हें पापुलर वोट तो डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा मिले थे लेकिन वो इलेक्टोरल कॉलेज का बहुमत हासिल करने में असफल रही थीं. बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति को सीधे जनता नहीं चुनती. जनता सिनेट चुनती है और फिर वह चुने हुए प्रतिनिधि राष्ट्रपति चुनते हैं.

कमला हैरिस जीतीं तो बनेगा क्या-क्या रिकॉर्ड
- पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव हासिल कर सकती हैं. 
-वह दूसरी ब्लैक शख्स होंगी जो अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगी
- पहली ब्लैक महिला होंगी जो अमेरिका में राष्ट्रपति की कुर्सी संभालेंगी
- पहली एशियन अमेरिकन और भारतीय अमेरिकन होंगी जो व्हाइट हाउस में पहुंचेंगी.

कमला हैरिस की जीत के लिए तमिलनाडु में उनके पैतृक गांव में पूजा

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिए मंगलवार को तमिलनाडु में उनके पैतृक गांव के एक मंदिर में चंदन और हल्दी से विशेष अभिषेक और खास तरह की पूजा-अर्चना की गई. स्थानीय पार्षद अरुलमोझी ने बताया कि अगर वह (हैरिस) जीतती हैं तो गांव के नेता ‘अन्नदान’ (मुफ्त भोजन/सामुदायिक दोपहर भोज) का आयोजन करेंगे. इस बीच, हैरिस के तीन प्रशंसक यहां उनके ननिहाल पहुंचे और प्रार्थना में शामिल हुए.

तीन प्रशंसकों में से एक ब्रिटेन से जबकि दो अन्य अमेरिका से यहां थुलसेंद्रपुरम पहुंचे, जिन्हें देखकर स्थानीय लोग हैरान हो गये। वे गांव के बुजुर्गों से मिले और हैरिस की जीत के लिए मंदिर में आयोजित पूजा में भी हिस्सा लिया.

एक प्रशंसक ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, “मैं लास वेगास से हूं और क्योंकि मैं भारत में हूं, इसलिए यहां कमला के नाना-नानी के गांव में उनका समर्थन करने आई हूं.”

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget