एक्सप्लोरर

'काट देंगे इंटरनेट केबल...', ट्रंप की धमकी के बाद भड़का ईरान, US को दी चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ नए सैन्य अभियान का संकेत दिया है. ईरान ने जवाब में खाड़ी क्षेत्र की समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबलों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वे  ईरान के खिलाफ एक और सैन्य अभियान शुरू कर सकते हैं. इससे पहले ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान कहा था कि हम एक  और छोटा 'एपिक फ्यूरी प्लान कर सकते हैं.  एपिक फ्यूरी' वह नाम है जो अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अपने उस युद्ध को दिया है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी.

रॉयटर्स के मुताबिक ईरानी सुरक्षा अधिकारियों ने अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका-इजरायल मिलकर हमला करते है तो  समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को बर्बाद कर दिया जाएगा. इसके लिए ईरान ने पूरी तैयारी कर ली है. ये स्थिति ऐसे समय में पैदा हो रही है,  जब ये पता नहीं है कि वॉर कितने दिन और चलने वाला है. इसको लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है.

युद्ध को अमेरिका जल्द खत्म कर सकता है- ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को जल्दी खत्म कर सकता है. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम इसे बहुत जल्दी खत्म कर सकते हैं. सवाल यह है कि क्या हम इसे अभी खत्म करना चाहते हैं या इसे अपने आप कमजोर होने देना चाहते हैं." उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज'से तेल की आवाजाही जारी है, जो ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है. उन्होंने कहा, "हमें जो कुछ भी चाहिए, वह मिल रहा है." ट्रंप ने इस संघर्ष को लेकर अलग-अलग लक्ष्य और समय-सीमाएं बताई हैं. इस महीने की शुरुआत में, उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले महीने होने वाले मिडटर्म इलेक्शन से पहले ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा. इन चुनावों में कांग्रेस (अमेरिकी संसद) पर कंट्रोल दांव पर लगा है.

मिडटर्म इलेक्शन के बाद बड़ सकता है युद्ध

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक  अमेरिकी और इजरायली सेनाओं ने मिडटर्म इलेक्शन के बाद फिर से हमले करने की योजना तैयार कर ली है. अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि संभावित लक्ष्यों में ईरान का ऊर्जा बुनियादी ढांचा, परमाणु सुविधाएं, और मिसाइल व ड्रोन भंडार शामिल हो सकते हैं. कई देशों के विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि ईरान के खिलाफ एक और सैन्य हमला संघर्ष को और बढ़ा सकता है और इसके गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते हैं. यह बयान इस्तांबुल में हुई एक बैठक के बाद आया, जिसमें ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, तुर्की, मिस्र, पाकिस्तान, सऊदी अरब और इटली के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.


 

About the author सौरव कुमार

4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Advertisement

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget