एक्सप्लोरर

अमेरिका में अब तक 77 हजार मौतें, 24 घंटे में 29,430 नए केस और 2,126 जानें गईं

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से एक तिहाई सिर्फ अमेरिका से ही हैं. संक्रमण से दुनियाभर में एक चौथाई मौतें सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना की आफत थम नहीं रही है. कोविड-19 से यहां हर दिन औसतन 2000 लोगों की मौतें हो रही हैं. गुरुवार को 29,430 नए केस सामने आए और 2,126 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले अमेरिका में 25,459 नए केस और 2,528 लोगों की मौत हो गई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 13 लाख लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. अमेरिका में अबतक 76,925 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शुक्रवार सुबह तक बढ़कर 12 लाख 92 हजार 522 हो गई. वहीं कुल 76,925 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 17 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 337,421 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 26,365 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 135,106 कोरोना मरीजों में से 8,834 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. एक साल पहले अमेरिका में श्वास तंत्र की घातक बीमारी फैली इधर कुछ दिनों में अध्ययन से पता चला है कि अनेक देशों में पुष्ट पहला नोवेल कोरोना वायरस मामला वर्तमान समय से पहले आया था. ध्यान देने की बात है कि जुलाई 2019 में अमेरिका के वर्जिनिया राज्य में अकारण श्वास तंत्र की घातक बीमारी फैली थी. अमेरिकी मीडिया ने इस घटना की रिपोर्ट की थी. एबीसी ने जुलाई 2019 में रिपोर्ट की कि वर्जिनिया राज्य के एक रिटायर समुदाय में गंभीर श्वास तंत्र बीमारी फैली, जिससे 54 लोग संक्रमित हुए. सीएनएन ने उस समय इस घटना की रिपोर्ट भी की थी. उसने कहा कि वर्जिनिया के ग्रीन स्परिंग रिटायर समुदाय में 54 लोग खांसी से निमोनिया तक श्वास तंत्र बीमारी से पीड़ित थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हुई. एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी रिटायर समुदाय की संक्रमणकारी रोग गत 30 जून को हुआ. यह समुदाय फोर्ट डेट्रिक में स्थित रहस्यमय बायो लैब से कार के जरिये सिर्फ 1 घंटे का समय लगता है. ध्यान रहे यह बायो लैब पिछले साल अचानक बंद हुआ था और इस साल फिर से संचालित हुआ है. ये भी पढ़ें- संयुक्त अरब अमीरात से 363 भारतीयों को लेकर केरल पहुंचे एअर इंडिया के दो विमान भारतीय डाक करेगा कोरोना टेस्टिंग किट्स की डिलीवरी, ICMR ने रखा ने एक दिन में 1 लाख टेस्ट करने का लक्ष्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget