एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1422 लोग मरे, 25 हजार नए केस आए, मौत का आंकड़ा 80 हजार के पार

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से एक तिहाई सिर्फ अमेरिका से ही हैं. यही नहीं, संक्रमण से दुनियाभर की एक तिहाई मौतें सिर्फ अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका में कोरोना की आफत थम नहीं रही है. कोविड-19 से यहां हर दिन औसतन 2000 लोगों की मौतें हो रही हैं. शनिवार को 25,524 नए केस सामने आए और 1,422 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. इससे एक दिन पहले अमेरिका में 29,043 नए केस आए थे और 1,671 लोगों की मौत हुई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां 13 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 80,037 लोगों की मौत

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या रविवार सुबह तक बढ़कर 13 लाख 47 हजार 309 हो गई. वहीं कुल 80,037 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लाख 38 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 343,409 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 26,771 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 138,579 कोरोना मरीजों में से 9,118 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की शीर्ष सहयोगी कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस की एक शीर्ष सहयोगी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं. एक दिन पहले व्हाइट हाउस का एक अन्य सदस्य भी वायरस से संक्रमित पाया गया था. मीडिया पूल की रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि स्टाफ के सदस्य हाल ही में केटी मिलर के संपर्क में आए थे, राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति के संपर्क में नहीं. केटी मिलर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी स्टीफन मिलर की पत्नी हैं.

व्हाइट हाउस ने पेंस और ट्रंप की रोजाना स्वास्थ्य जांच करवानी शुरू कर दी है, और राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए हर तरह की सावधानी बरते जाने का दावा किया है. राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्हें मास्क पहनना पसंद नहीं है, क्योंकि यह उन पर ठीक नहीं दिखता है.

ये भी पढ़ें-

चीन अब भी दुनिया से कोविड-19 पर आंकड़े छिपा रिहा है- अमेरिकी विदेश मंत्री कोरोना काल: बेल्जियम में मां-बेटी ने मैकडोनाल्ड की सेवा उठाने के लिए निकाला अनोखा 'जुगाड़'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
ईरान को नहीं झुका पाया अमेरिका? ट्रंप ने बनाया होर्मुज का नया विकल्प, सीरिया-इराक के साथ 70 साल पुरानी तेल पाइपलाइन करेंगे शुरू
होर्मुज में चलेगी ईरान की दादागीरी? ट्रंप ने सीरिया-इराक के साथ मिलकर बनाया नया विकल्प
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget