एक्सप्लोरर

भूकंप से दहशत! कैलिफोर्निया में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 1.3 मिलियन लोग प्रभावित

California: अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसके झटके सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई, लेकिन थोड़ी देर बाद इसे रद्द कर दिया गया.

California Earthquake: गुरुवार (5 दिसंबर) को उत्तरी कैलिफोर्निया के हम्बोल्ट काउंटी में सुबह 10:44 बजे 7.0 तीव्रता का भूकंप आया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार भूकंप का केंद्र फेरंडेल नामक छोटे शहर के पश्चिम में था जो ओरेगन सीमा के करीब है. जानकारी के मुतबाकि भूकंप के झटके सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किए गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटकों के दौरान ऐसा लगा जैसे वे किसी झूले पर हों. इस घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी की, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया.

भूकंप के बाद 5.3 मिलियन लोगों पर सुनामी का खतरा मंडराने लगा. यूएसजीएस ने बताया कि करीब 1.3 मिलियन लोग ऐसे इलाके में रहते हैं जहां झटके महसूस किए गए. सांता क्रूज क्षेत्र में नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी कि तेज लहरें तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी. वहीं सैन फ्रांसिस्को बे एरिया रैपिड ट्रांजिट (BART) ने एहतियात के तौर पर पानी के नीचे स्थित सुरंग से यातायात रोक दिया.

क्या वजह है भूकंप आने की 

भूकंप पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण आता है. ये प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं और जब ये आपस में टकराती या रगड़ती हैं तो धरती हिलने लगती है. भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है जो 1 से 9 तक होती है. 7.0 तीव्रता के भूकंप से करीब 40 किलोमीटर के दायरे में तीव्र झटके महसूस होते हैं. इसके बाद झटकों की ताकत केंद्र से दूर जाते-जाते कमजोर पड़ जाती है.

नेशनल वेदर सर्विस ने दी लोगों को चेतावनी

नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तटीय इलाकों से दूर रहें और ऊंची जगहों पर शरण लें. जब तक स्थानीय प्रशासन सुरक्षित लौटने की अनुमति न दे तब तक तटीय क्षेत्रों में वापस न जाएं. अधिकारियों ने यह भी बताया कि झटकों के बाद स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज होगी बारिश? तमिलनाडु, केरल और आंध्र में येलो अलर्ट जारी, जानिए देशभर में मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget